फतेहपुर ब्यूरो:जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के तहत पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे अभियान में अब तक सैकड़ों वाहनों पर एक्शन लिया जा चुका है।


फतेहपुर में रात भर चला सख्त एक्शन: 71 ट्रकों पर ई-चालान,हाईवे से हटाई अवैध पार्किंग जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लव सिंह यादव/अब तक न्याय 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर कमर तोड़ कार्रवाई की है। जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के तहत पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे अभियान में अब तक सैकड़ों वाहनों पर एक्शन लिया जा चुका है।कल रात यानी 8/9 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि में कोतवाली, हुसैनगंज, थरियांव, खागा और मलवां थानों की सीसी टीमों ने संयुक्त रूप से हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। यातायात प्रभारी लाल जी सविता के नेतृत्व में टीम ने रात भर जागते हुए कुल 71 वाहनों का ई-चालान किया। साथ ही सभी ड्राइवरों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी पार्किंग पर और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में "जीरो फेटेलिटी माह" घोषित करने के बाद तेज हुई है। प्रदेश में 363 हाई-रिस्क कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं और फतेहपुर भी इस अभियान का हिस्सा है, जहां हाईवे पर रात में खड़े ट्रक-ट्रॉलर अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।पुलिस की इस मुहिम से जहां एक तरफ सड़कें सुरक्षित हो रही हैं, वहीं चालक भी अब धीरे-धीरे नियमों का पालन करने को मजबूर हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई में 80 से ज्यादा वाहनों पर चालान काटे जा चुके हैं।

“सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन – जीरो फेटेलिटी हमारा संकल्प!”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।