फतेहपुर ब्यूरो:खखरेरू थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को महज 4 घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को धर दबोचा गया।घटना के अनुसार, लड़की का अपहरण खखरेरू क्षेत्र से हुआ था। जैसे ही परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।


फतेहपुर पुलिस की तेज़ कार्रवाई: 4 घंटे में अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लव सिंह यादव/अब तक न्याय

आज फतेहपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। खखरेरू थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को महज 4 घंटे के अंदर सुरक्षित बरामद कर लिया गया और आरोपी को धर दबोचा गया।घटना के अनुसार, लड़की का अपहरण खखरेरू क्षेत्र से हुआ था। जैसे ही परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। FIR दर्ज होने के मात्र 4 घंटे के भीतर सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में मु0अ0सं0 06/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सर्विलांश सेल की मदद से अभियोग पंजीकृत किये जाने के 04 घंटे के अन्दर बरामद कर लिया गया तथा नामजद/वांछित आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र निवासी सैदपुर भुरुई गांव के रूप में हुई है। उसे 9 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने इसे अपने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक और सफल कड़ी बताया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह यादव, थाना खखरेरु जनपद फतेहपुर ।

2. उ0नि0 श्री अमित शर्मा, थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।