जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड कसमण्डा का औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण से ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायतें दर्ज न होने एवं पूर्व शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर अंकित न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी


 कसमण्डा ब्लॉक का औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों पर गिरी कार्रवाई की गाज
रिपोर्टर: विनोद कुमार
सीतापुर।
जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड कसमण्डा का औचक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण से ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर में शिकायतें दर्ज न होने एवं पूर्व शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर अंकित न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कसमण्डा राकेश कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करते हुए 12 माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं जेई शिवकुमार पटेल को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए गए। पत्रावलियों में गंभीर कमियां पाए जाने पर लेखाकार नीरज बाजपेई को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मास्टर रजिस्टर न बनाए जाने पर एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। शिकायत रजिस्टर में खामियां मिलने पर एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, परिवार रजिस्टर, आईजीआरएस कक्ष एवं खड़ंजा संबंधी पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया।
कार्य से पूर्व एवं कार्य उपरांत की फोटो उपलब्ध न होने पर जेई को पुनः प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी केंद्र व इंटरलॉकिंग कार्यों की पत्रावलियों में कमियां मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
सूत्रों के अनुसार लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध निलंबन व अनुशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और जनशिकायतों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।