ब्रेकिंग न्यूज़
महमूदाबाद नगर में नहर कॉलोनी क्षेत्र में माइनर फटने के कारण शनिवार सुबह नहर का पानी घुस गया। नहर कॉलोनी में दो से तीन स्थानों पर माइनर फट गई है, जिससे पानी तेजी से नगर की ओर बह रहा है।
:
इस घटना से ब्लॉक के सामने स्थित बरदही बाजार पूरी तरह जलभराव हो गया है। नालियों के रास्ते पानी तालाबों तक पहुंच रहा है, जिससे जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। नहर कॉलोनी के भी कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यदि समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया, तो पूरे नगर में जलजभराव की स्थिति से आवागमन समेत कई समस्याएं उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: