चित्रकूट। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं आज सनातन चेतना को राष्ट्रव्यापी स्वर देने के उद्देश्य से निकाली जा रही “सनातन हिंदू


*सनातन हिंदू जोड़ो भारत सायकल यात्रा पाँचवें दिन चित्रकूट पहुंची*

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से प्राप्त हुआ दिव्य आशीर्वाद

चित्रकूट। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं आज सनातन चेतना को राष्ट्रव्यापी स्वर देने के उद्देश्य से निकाली जा रही “सनातन हिंदू जोड़ो भारत सायकल यात्रा” आज अपने पाँचवें दिन चित्रकूट परमधाम पहुँची। इस पावन अवसर पर सनातन धर्म की यात्रा कर रहे सज्जन तिवारी को जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के द्वारा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के मध्य प्रदेश प्रवक्ता सज्जन तिवारी जी को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद देते हुए  प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि सनातन हिंदू समाज का एकत्रीकरण ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सनातन परंपरा, गौ रक्षा और सामाजिक समरसता को भारत की आत्मा बताते हुए यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। महाराज जी ने कहा कि जब तक सनातन जीवित है, भारत जीवित है, और ऐसे प्रयास राष्ट्र को उसकी मूल चेतना से जोड़ने का कार्य करते हैं।यह सायकल यात्रा नरसिंह दास महाराज की प्रेरणा एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर बालाजी महाराज और गौ पुत्र धर्म दास महाराज की कृपा से संचालित की जा रही है। यात्रा का नेतृत्व बृजवासी गौ रक्षक सेवा संगठन के मध्य प्रदेश प्रवक्ता सज्जन तिवारी कर रहे हैं।

यात्रा के प्रमुख उद्देश्य

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना

सनातन हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना

जातिगत भेदभाव को समाप्त करना

राष्ट्र में हिंदुत्व और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना

यात्रा की शुरुआत और मार्ग यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र, जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला, दिनोधर धाम अतरैला पहाड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हुई, जहाँ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ संकल्प लिया गया।इसके पश्चात यात्रा बौलिया धाम वासमान मामा, सुतीक्ष्ण आश्रम, सरभंगा आश्रम एवं सती अनुसूया आश्रम होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में संत समाज, ऋषि-मुनियों एवं सनातन धर्मावलंबियों से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।जनसमर्थन से आगे बढ़ती यात्रा के दौरान क्षेत्र के नागरिकों, सनातन प्रेमियों, इष्ट मित्रों एवं पत्रकार बंधुओं से भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। यात्रा संयोजक सज्जन तिवारी ने सभी सनातन प्रेमियों से आगामी चरणों में भी सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की, ताकि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने और भारत को सांस्कृतिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प सिद्ध हो सके।जय श्री राम | जय भारत माता | जय गौ माता | जय सनातन धर्म

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।