एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा द्वारा की गई स्पा सेंटर पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद अर्जुन रौतेला। जनपद की तेजतर्रार एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार की रात्रि एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया जिसमें आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। आपको बताते चलें कि थाना न्यू आगरा से महज सौ-डे


एसीपी डॉ.  सुकन्या शर्मा द्वारा की गई स्पा सेंटर पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद


अर्जुन रौतेला। जनपद की तेजतर्रार एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार की रात्रि एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया जिसमें आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
आपको बताते चलें कि थाना न्यू आगरा से महज सौ-डेढ़ सौ मीटर से कम दूरी पर स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापा मारकर चार युवतियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। 
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने मीडिया को बताया कि भगवान टॉकीज चौराहे की सर्विस रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपरी तल पर ब्लॉसम थाई स्पा एंड सैलून नाम से चल रहे स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना एक एनजीओ के माध्यम से मिली थी। सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ मिलकर कार्रवाई की और चार युवतियों को हिरासत में लिया। सेंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला।

इस मामले में एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गौरतलब है कि शहर के कई थाना क्षेत्रों में स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इनमें अधिकांश सेंटरों पर मानकों की अनदेखी करते हुए खुलेआम देहव्यापार कराया जा रहा है। पुलिस की अनदेखी से ऐसे सेंटरों को बढ़ावा मिल रहा है। स्पा सेंटर सेंटर संचालक जीएसटी रजिस्ट्रेशन दिखाते हैं जबकि उन्हें स्पा सेंटर या पंचकर्म के लिए यूनानी चिकित्सा अधिकारी से लाइसेंस लेना जरूरी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।