संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी महोदय व जनपद न्यायाधीश एवं अपर पुलिस आयुक्त द्वारा जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार का किया गया स्थलीय निरीक्षण*
आगरा.19.12.2025/आज जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी व जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री राम बदन सिंह द्वारा जिला कारागार व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बन्दियों से मुलाकात कर खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व्यवस्था, प्रतिदिन साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विधिक सहायता हेतु कार्यवाही इत्यादि पर निरीक्षण व समीक्षा कर संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों द्वारा बताया गया कि यहां पर उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। कारागार परिसर में बने चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती बंदी मरीजों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा इलाज हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए तत्पश्चात मैडिसन स्टॉक रूम का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया। बन्दियों को सर्दियों से वचाव हेतु गरम कपड़े वितरित किए गये, निरीक्षण में पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर तैयार किये जा रहे खाने की गुणवत्ता को देखा।
डिस्ट्रिक जज महोदय ने केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कुल बंदियों तथा क्षमता के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि क्षमता बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
उक्त अवसर पर ए0डी0जे0 श्री दिव्यानंद दुबे, केन्द्रीय कारागार अधीक्षक श्री ओपी कटियार, डिप्टी जेलर विशाल मद्धेशिया, शिवम कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: