बालाघाट मध्यप्रदेश से रूपेश रावते की रिपोर्ट सांदीपनि विद्यालय बोलेगांव के वार्षिक उत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्‍टर श्री मीना लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम बोलेगांव में संचालित सांदीपनि विद्यालय का वार्षिक उत्‍सव कार्यक्रम 19 दिसम्‍बर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वि


बालाघाट मध्यप्रदेश से रूपेश रावते की रिपोर्ट

सांदीपनि विद्यालय बोलेगांव के वार्षिक उत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्‍टर श्री मीना

      लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम बोलेगांव में संचालित सांदीपनि विद्यालय का वार्षिक उत्‍सव कार्यक्रम 19 दिसम्‍बर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, ग्राम पंचायत के सरपंच, बच्‍चों के अभिभावकगण एवं अन्‍य गणमान्‍य नागरिक शामिल हुए। वार्षिक उत्‍सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य एवं स्‍टॉफ द्वारा सभी अतिथियों का स्‍वागत किया गया।

      कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने इस अवसर पर अपने सम्‍बोधन मे कहा कि विद्यालय का स्‍टाफ एवं यहां के बच्‍चें पूरी ऊर्जा के साथ पठन-पाठन का कार्य कर रहे है यह एक अच्‍छी बात है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रस्‍तुत प्रतिवेदन को सुनकर ही महसूस हो रहा है कि विद्यालय के शिक्षक बच्‍चों की पढ़ाई के प्रति सजग एवं जागरूक है तथा उनके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए जिम्‍मेदारी से कार्य कर रहे है। उन्‍होंने कहा कि छात्र जीवन हर व्‍यक्ति के जीवन का एक महत्‍व्‍पूर्ण पड़ाव होता है और इसमें बच्‍चे हर चीज आसानी से सीख लेते है। उन्‍होने बच्‍चों को सलाह देते हुए कहा कि उनके लिए पढ़ाई और परीक्षा महत्‍वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही उन्‍हें अपने ज्ञानवर्धन एवं अन्‍य विधाओ में भी आगे आने के लिए प्रयास करना चाहिए। बच्‍चे पढ़ाई के साथ  साथ संगीत, खेल-कूद एवं अन्‍य गतिविधियों में भी ध्‍यान दे जिससे उनका व्‍यक्तित्‍व विकास होगा और वे अपने भविष्‍य को बेहतर बनाने की ओर अग्रसर हों सकेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।