हंसराज वर्मा तहसील रिपोर्टर महमूदाबाद सीतापुर अब तक न्याय महमूदाबाद महिला अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाः बुलडोजर से कार्रवाई, टूटी बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू महमूदाबाद के सरकारी महिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। अस्पताल की टूटी बाउंड्री


हंसराज वर्मा तहसील रिपोर्टर महमूदाबाद सीतापुर
अब तक न्याय

महमूदाबाद महिला अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाः बुलडोजर से कार्रवाई, टूटी बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू

महमूदाबाद के सरकारी महिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। अस्पताल की टूटी बाउंड्री वॉल पर किए गए कब्जे को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के बाद उसी स्थान पर नई बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में दोबारा अतिक्रमण को रोकना है। इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।

कार्रवाई के समय उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बीके सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार, नगर पालिका कर्मचारी और कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।