संवाददाता: हंसराज वर्मा तहसील रिपोर्टर: महमूदाबाद, सीतापुर महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत महिला अस्पताल के समीप अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अ


संवाददाता: हंसराज वर्मा
तहसील रिपोर्टर: महमूदाबाद, सीतापुर

महमूदाबाद (सीतापुर)।
नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत महिला अस्पताल के समीप अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम एवं सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग की टीम तथा लेखपाल मौके पर मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक दल की तैनाती की गई है।

प्रशासन का कहना है कि नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम जनता को राहत मिल सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।