रिपोर्ट-दीप सिंह कन्नौज में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला 25 वर्षीय युवक की ईंट से कूटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप


रिपोर्ट-दीप सिंह

कन्नौज में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला

25 वर्षीय युवक की ईंट से कूटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

कन्नौज। जनपद में लगातार हो रही हत्याओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सौरिख थाना क्षेत्र के काकरकुई गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की ईंट से कूटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव मधुपुरी गांव में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान श्याम सुंदर बाथम के रूप में हुई है, जो लेंटर डालने वाली मशीन पर मजदूरी करता था। घर से काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो सुबह मधुपुरी गांव में उसका शव मिलने की सूचना मिली।युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, वहीं पास में एक ईंट भी पड़ी मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शिवपाल की तहरीर पर सौरिख थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की ईंट से पीटकर हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।