बालाघाट (मध्यप्रदेश) से रूपेश रावते की रिपोर्ट सांदीपनि विद्यालय बोलेगांव के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम बोलेगांव में संचालित सांदीपनि विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 19 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधाय


बालाघाट (मध्यप्रदेश) से रूपेश रावते की रिपोर्ट

सांदीपनि विद्यालय बोलेगांव के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना

लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम बोलेगांव में संचालित सांदीपनि विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 19 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, ग्राम पंचायत के सरपंच, बच्चों के अभिभावकगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का स्टाफ एवं यहां के बच्चे पूरी ऊर्जा के साथ पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि शिक्षक बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें बच्चे नई-नई बातें सहजता से सीखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई और परीक्षा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसके साथ-साथ ज्ञानवर्धन एवं अन्य विधाओं में भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। पढ़ाई के साथ संगीत, खेल-कूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और भविष्य को बेहतर दिशा मिलती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।