संवाददाता – मंडल ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार आगरा, उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खाद भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 256 पैकेट यूरिया सीज आगरा, 19 दिसंबर 2025। जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में उपजिला मजिस्ट्रेट फतेहाबाद सुश्री स्वाति शर्मा


संवाददाता – मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खाद भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 256 पैकेट यूरिया सीज

आगरा, 19 दिसंबर 2025।
जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में उपजिला मजिस्ट्रेट फतेहाबाद सुश्री स्वाति शर्मा द्वारा कृषि विभाग एवं पुलिस बल के साथ मिलकर यूरिया की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

शासन एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसीलदार फतेहाबाद के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। दूरभाष पर प्राप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाह रोड, फतेहाबाद देहात स्थित एक पूर्व संचालित ढाबे के खंडहर में लगभग 256 पैकेट यूरिया अवैध रूप से भंडारित पाए गए। भंडार के संबंध में मै राधे राधे खाद बीज भंडार, फतेहाबाद के संचालक द्वारा बताया गया कि यह यूरिया साई ट्रेडर्स, शमसाबाद से क्रय किया गया है, परंतु जांच के दौरान प्रस्तुत भंडारण सूचना एवं कागजात पूर्णतः असत्य और अप्रमाणिक पाए गए।

मौके पर बरामद अवैध यूरिया को राजकीय कृषि बीज भंडार, फतेहाबाद में सुरक्षित रखवा दिया गया है। प्रकरण में अवैध रूप से भंडारित यूरिया को सीज करने, संबंधित दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण तथा भंडारणकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्रवाई पृथक से की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।