सहभागी शिक्षण केंद्र ने मनाया कैंसर जागरूकता पखवाड़ा-


ग्राम रूढ़ा में सहभागी शिक्षण केंद्र एवं वात्सल्य लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रमाकांत द्विवेदी - लखनऊ ने किया। उन्होंने कैंसर की गंभीरता, इसके बढ़ते खतरे तथा समय पर जांच व बचाव के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आज पचास प्रतिशत से अधिक कैंसर के मामले तंबाकू और शराब के सेवन से जुड़े होते हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर और गर्भाशय (बच्चेदानी) कैंसर के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में युवा प्रशिक्षण केंद्र के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इसके साथ ही ग्राम की महिलाओं के लिए भी अलग से जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 25 महिलाओं को कैंसर के जोखिम, जांच और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर कैंसर से होने वाले जोखिमों को कम करना था। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से रितेश मिश्रा ( कार्यक्रम समन्वयक) राजकुमार शर्मा, प्रगति सिंह एवं रंजना देवी की उपस्थिति रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।