सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी सेंटरों का जाल इस कदर फैल चुका है कि यह अब मरीजों की सेहत पर सीधा हमला बन गया है। तहसील मुख्य मार्ग से लेकर पिपरौली,


भीटी रावत और घघसरा तक तमाम जगह ऐसे दर्जनों पैथालॉजी सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न पंजीकरण है, न ही प्रशिक्षित पैथालॉजिस्ट की व्यवस्था।

जांच के नाम पर ये सेंटर मरीजों से मनमाने ढंग से भारी-भरकम रकम वसूल रहे हैं। सबसे गंभीर पहलू यह कि यहाँ रिपोर्ट तैयार करने से लेकर नमूना लेने तक का काम नासमझ, अनुभवहीन लोगों के भरोसे चलता है। कई केंद्रों पर तो रिपोर्ट पर फर्जी डॉक्टरों के हस्ताक्षर तक किए जाते हैं, जिससे मरीज गलत रिपोर्ट के आधार पर गलत इलाज का शिकार हो रहे हैं। नतीजा—बीमारी न ठीक होती है, उल्टा हालत और बिगड़ जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में इनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंटरों पर न तो कोई लाइसेंस टंगा मिलता है और न ही कोई प्रमाणित चिकित्सक। केवल मशीन, काउंटर और नोट गिन

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।