लव सिंह यादव/अब तक न्याय


मतदाता सूची अद्यतन के लिए SIR फॉर्म जल्द भरने की डीएम ने की अपील 

लव सिंह यादव/अब तक न्याय


जिला अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत वितरित किए जा रहे फॉर्म को तत्काल भरकर जमा कर दें, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।श्री सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर SIR फॉर्म वितरित कर रहे हैं। फॉर्म प्राप्त होने के साथ ही नागरिकों को इसे सही-सही भरकर शीघ्र अपने BLO को वापस सौंप देना चाहिए।डीएम ने चेतावनी दी कि यदि फॉर्म निर्धारित समय के अंदर जमा नहीं किए गए, तो नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, पुराने नाम हटाने या अन्य सुधार करने में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं। इससे कई पात्र नागरिक आगामी चुनावों में अपने मताधिकार से वंचित भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “यह अभियान केवल मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक समय से पहुँचाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।”

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवा मतदाताओं, नवविवाहित महिलाओं तथा स्थानांतरण होने वाले परिवारों से अपील की है कि वे BLO का पूर्ण सहयोग करें और फॉर्म भरने में कोई कोताही न बरतें।अभियान सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी BLO को सक्रिय कर दिया है तथा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति फॉर्म संबंधी जानकारी या शिकायत के लिए अपने निकटतम BLO या जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।