ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने भारोत्तोलन में जीता कांस्य पदक
कानपुर-सीएसजेएम विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने पाँचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भारोत्तोलन (77 किलोग्राम) वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया, छत्रपति शाहू
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने भारोत्तोलन में जीता कांस्य पदक
कानपुर-सीएसजेएम विश्वविद्यालय की सोवेता कुंडू ने पाँचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भारोत्तोलन (77 किलोग्राम) वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की खेल कोटा की छात्रा सोवेता कुंडू बीपीएड थर्ड सेमेस्टर ने पाँचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भारोत्तोलन (77 किलोग्राम भार वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है, यह उपलब्धि कुलपति प्रोफ़ेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, सीएसजेएम विश्वविद्यालय के सतत सहयोग, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का परिणाम है, सोवेता कुंडू की इस सफलता पर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण कुमार यादव ने खिलाड़ी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा प्रशिक्षकों तथा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है सीएसजेएम विश्वविद्यालय को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: