लव सिंह यादव/अब तक न्याय


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आत्महत्या करने वाले लेखपाल के परिवार से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना

लव सिंह यादव/अब तक न्याय 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार देर रात फतेहपुर जिले में आत्महत्या करने वाले 25 वर्षीय लेखपाल सुधीर कुमार कोरी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। सुधीर ने कथित तौर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के भारी काम के दबाव और उत्पीड़न के चलते 25 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।घटना के बाद से प्रदेश भर के लेखपाल हड़ताल पर हैं और कई तहसीलों में राजस्व कार्य ठप पड़ा है। लेखपाल यूनियन का आरोप है कि SIR के नाम पर अधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और अव्यवहारिक टारगेट दिए जा रहे हैं, जिससे लेखपालों में अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है।अखिलेश यादव ने कोरी के घर पहुंचकर परिजनों को गले लगाया और रोते-बिलखते परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,

“लेखपालों पर जिस तरह का दबाव बनाया जा रहा है, वह इंसानियत के खिलाफ है। एक के बाद एक लेखपाल आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। यह भाजपा की असंवेदनशीलता का चरम है।”उन्होंने मांग की कि:  SIR की समय-सीमा तत्काल बढ़ाई जाए  

लेखपालों की आत्महत्या के सभी मामलों की न्यायिक जांच हो  

मृतक लेखपालों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए  

दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो वायरल वीडियो में अखिलेश को कोरी के परिजनों के बीच बैठकर आंसू पोछते और लोगों को संबोधित करते देखा जा सकता है। इस घटना ने उत्तर प्रदेश में लेखपालों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-दबाव के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।