पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आत्महत्या करने वाले लेखपाल के परिवार से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
बिजनौर में SIR पुनरीक्षण अभियानः प्राथमिक विद्यालय माती में महिलाओं की भीड़, बीएलओ मौजूद
बिजनौर में SIR पुनरीक्षण अभियानः प्राथमिक विद्यालय माती में महिलाओं की भीड़, बीएलओ मौजूद
लखनऊ के बिजनौर स्थित प्राथमिक विद्यालय माती-2 में एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। सरकारी प्रतिनिधियों ने फॉर्म भरने में सहयोग किया। इस अभियान में दूरसंचार सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य संजीव कुमार मिश्रा उर्फ फंटन, बीएलओ सुषमा सिंह और बीएलओ सुमन देवी उपस्थित थीं। इनके साथ पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अजय अवस्थी, भाजपा के बूथ अध्यक्ष आशीष कुमार बाजपेई और नीरज कुमार वर्मा ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। संजीव कुमार मिश्रा ने घर-घर जाकर एसआईआर से संबंधित जानकारी जुटाई। उन्होंने उन सभी लोगों से तत्काल फॉर्म जमा करने का अनुरोध किया, जो अभी तक बीएलओ को अपने फॉर्म नहीं सौंप पाए थे। ग्रामवासियों ने भी इस पुनरीक्षण कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फॉर्म भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे अभियान को गति मिली।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
जब कुर्सियाँ बिकने लगें, तो सिस्टम जनता की नहीं—अपने खरीदारों की सेवा करता है
जिले नागेश प्रताप सिंह की खास प्रस्तुति-
Leave a Comment: