गिरजा शंकर अवस्थी
नाना की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी 23वर्षीय अमर पुत्र कामता वर्मा बुधवार को अपनी ननिहाल चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव नाना की तेरहवीं में शामिल होने आया था। खाना पीना खाने के बाद वह बाइक से अपनी ससुराल अतर्रा थाना क्षेत्र के भरोसा पुरवा जा रहा था। जैसे ही वह पलरा बस स्टाफ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के मामा चद्रशेखर ने बताया कि अमर की शादी जनवरी 2025 को हुई थी। वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है। वह दीपावली में घर आया था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: