लव सिंह यादव/अब तक न्याय


फतेहपुर पुलिस ने अवैध तमंचे सहित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 लव सिंह यादव/ अब तक न्याय

जनपद फतेहपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए किशनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पासवान (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र मुरली पासवान, निवासी ग्राम रारी, थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।  पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना किशनपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मोहम्मद ताज हसन, का0 विवेक यादव एवं पीआरडी जवान जयनारायण शामिल रहे।  पुलिस ने मौके पर मु0अ0सं0 297/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस अमल कर रही है।  जनपदवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध हथियार रखते या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।