अब तक न्याय
✍️ रिपोर्ट : धर्मेंद्र कुमार,
मैगलगंज, खीरी।
मैगलगंज कोतवाली में मंगलवार को ज़िम्मेदारी का नया अध्याय शुरू हुआ, जब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह चौहान ने कोतवाली प्रभारी का कार्यभार विधिवत संभाल लिया। चार्ज ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रभारी रविन्द्र पांडेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, वहीं पूर्व कोतवाल ने भी माल्यार्पण कर नए प्रभारी का स्वागत किया।
चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में इंस्पेक्टर चौहान ने कहा कि—
“जनता निडर होकर सीधे कोतवाली आए, किसी भी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं। पारदर्शी, निष्पक्ष और संवेदनशील पुलिसिंग ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”
उन्होंने आगे बताया कि
अपराध नियंत्रण,
शिकायतों का त्वरित निस्तारण,
महिला सुरक्षा,
उनकी शीर्ष प्राथमिकताएँ रहेंगी।
जुआ, अवैध शराब व छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नई तैनाती से क्षेत्रवासियों में उम्मीदों का नया उत्साह दिखाई दे रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: