नेरी चौकी पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई
बाँदा/तिंदवारी। सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और एकता तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
बाँदा/तिंदवारी। सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और एकता तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महासचिव प्रियंका सिंह रावत रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भारत एक मजबूत, अखंड और संगठित राष्ट्र है तो इसका श्रेय काफी हद तक पटेल जी की दूरदर्शिता व साहसिक निर्णयों को जाता है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने और एकता व सामाजिक समरसता को बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद रहे। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जनता के सहयोग से पूरा हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरदार पटेल का जीवन अनुशासन, दृढ़ निश्चय और देशभक्ति का उत्तम उदाहरण है, जिसे हर भारतीय को अपनाना चाहिए।सरदार पटेल जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य एकता यात्रा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, महिलाएँ, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पटेल के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और भारतीय एकता के प्रति उनके योगदान को दर्शाते हुए नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बी जे पी जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,बांदा के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल , सुनील सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा, चेयरमैन तिन्दवारी सुधा साहू , ब्लाक प्रमुख तिंदवारी दीपशिखा सिंह, पूर्व चेयर मैन मनोज गुप्ता, तिन्दवारी मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, आशीष सिंह चंदेल सहित बी जे पी के पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में भाईचारा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत बनाए रखने का प्रण लिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई
आज दिनांक 14.11.25 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर में रिक्रूट आरक्षियों/ पुलिस कर्मिंयों के बेहतर प्रशिक्षण एवम् सुविधा हेतु नवनिर्मित इंटीग्रेटिड लाइब्रेरी-कंप्यूटर कक्ष एवम् शस्त्रागार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर पुल
Leave a Comment: