संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम
अमोद कुमार
बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर महोली सीतापुर
यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नेरी चौकी पुलिस द्वारा आज विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने किया। चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा विना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षक कवच हैं, जिन्हें हर वाहन चालक को हमेशा उपयोग में लेना चाहिए। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज दिनांक 14.11.25 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर में रिक्रूट आरक्षियों/ पुलिस कर्मिंयों के बेहतर प्रशिक्षण एवम् सुविधा हेतु नवनिर्मित इंटीग्रेटिड लाइब्रेरी-कंप्यूटर कक्ष एवम् शस्त्रागार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर पुल
Leave a Comment: