बांदा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा में उपचार जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के0कुमार द्वारा हस्ताक्षर कर शुरू किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के0कुमार द्वारा बताया गया कि विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, निदान व उपचार करना है । उन्होंने कहा कि मधुमेह को सामान्य रखने के लिए संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, तनाव कम करें और दवाओं को डॉक्टर के बताए अनुसार समय पर लें। शिविर में स्क्रीनिंग व उपचार हेतु कैंसर कार्डियो के लिए डॉ शिशिर चतुर्वेदी, डायबिटीज के लिए डॉ आर0के0 टिकेदार, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार के लिए डॉ0आलोक गुप्ता उपस्थित रहे। शिविर में आए हुए लोगों की शुगर जांच राहुल,बीपी की जांच अनामिका द्वारा की गई। शिविर को सफल बनाने के लिए अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, हेल्प डेस्क सहायक अमित कुमार गुप्ता, सुपरवाइजर आदित्य पाल, रोहित कुमार, साइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ, डॉ रिजवाना हाशमी,अनुपम त्रिपाठी,अशोक कुमार,मदनलाल उपस्थित रहे। साथ विश्व मधुमेह दिवस समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: