बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


 अमोद कुमार  बांदा  पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कमासिन पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मुसीवॉ दादौ-कमासिन रोड़ के पास गुमटी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो गुमटी में रखी झोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी-02 किलो 30 ग्राम अवैध सूखा गांजा गिरफ्तार अभियुक्त-1. हिमांशु पुत्र रामसागर निवासी नेता नगर थाना बबेरु जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 321/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमासिन जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. श्री प्रशान्त कुमार त्यागी चौकी प्रभारी दादौं घाट
2. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय
3. कां0 अंकीत यादव

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।