बंदर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक द्वारा पुलिस लाइन बांदा में चल रहे प्रशिक्षण की इंडोर कक्षा का निरीक्षण किया ।


 अमोद कुमार  बंदर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक द्वारा पुलिस लाइन बांदा में चल रहे प्रशिक्षण की इंडोर कक्षा का निरीक्षण किया । इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों को कानून के बारे में जानकारी, साइबर अपराधों, आपदा प्रबधन प्रणाली व विशेष कानून अधिनियम आदि के बारे में सिखलाई दी गई । सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंडोर कक्षा से सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी व तकनीकी जानकारी फील्ड में काम करते समय बहुत ही उपयोगी साबित होगी साथ ही भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दंड सहिता व साक्ष्य अधिनियम जैसे कानून की जानकारी ज्यादा से ज्यादा गहन अध्ययन करें जिससे आने वाले समय में आप एक नई दिशा में कार्य को सुचारु रुप से कर सके । संचार कौशल व साइबर अपराध जो कि वर्तमान में आमजनमानस की सबसे बड़ी समस्या है इसको साझा करते हुए बताया कि केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल्स या लिंक भेजकर उपयोगकर्ताओं से उनके निजी और बैंकिंग डिटेल्स मांगी जाती हैं । ओटीपी फ्रॉड जिसमें कॉल या मैसेज के ज़रिए उपयोगकर्ताओं से ओटीपी लेकर उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेना व यूपीआई स्कैम (UPI Scam) जिसमें UPI पेमेंट लिंक या QR कोड स्कैन कराकर खातों से राशि चुरा लेने । सोशल मीडिया हैकिंग जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर उनसे फर्जी संदेश भेजकर लोगों से पैसे मंगवाने। फर्जी कॉल्स जिसमें खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बताकर ठगी करने । फिशिंग ईमेल्स (Phishing Emails) जिसमें आकर्षक ऑफर्स या नौकरी के नाम पर ईमेल भेजकर यूजर्स की निजी जानकारी लेना आदि प्रकार के साइबर अपराधों के बारें में जानकारी दी गई । अंत में रिक्रूटो आरक्षियों को ऑनलाइन एफआईआर, सीसीटीएस व आईसीजीएस पोर्टल आदि के बारे मे जानकारी दी गई ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।