बांदा इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं में जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू जी के छाया चित्र मां सरस्वती, सन्त तुलसीदास दास पर माल्यार्पण प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ,सह प्रबंधक डॉक्टर मनीष कुमार गुप्ता ,डायरेक्टर जगनायक यादव, अमित गुप्ता, दीपिका गुप्ता सौदामिनी गुप्ता, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर रिंकू सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया ।तत्पश्चात सरस्वती वन्दना व मोबाइल की लत से होने वाली समस्याओं से संबंधित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के स्वस्थ मनोरंजन हेतु अनेक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।बाल मेला के मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी व स्टॉल शो का मुख्य अतिथि मोविस टाक(IPS) द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । मैडम ने सभी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए शिक्षकों छात्र-छात्राओं व कुशल प्रबंधन की सराहना किया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्र भारत को विकासशील देश बनाने हेतु उनके योगदान व दूरगामी विजन के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। दो दिवसीय आयोजन के तहत 15 /11/ 25 को सीनियर छात्रों हेतु खेलकूद और सामान्य ज्ञान पर आधारित के. बी. सी. आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील सक्सेना ,बचपन प्ले स्कूल की संचालिका प्रवि यादव, डॉक्टर चन्सौरिया, राजेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया ।सफल आयोजन के लिए सभी समस्त स्टाफ के सहयोग के लिए वैष्णवी गुप्ता पलक ने आभार व्यक्त करते हुए सराहना की। इसी प्रकार ओल्ड बिल्डिंग व सिटी ब्रांच में भी अध्यक्षा मीना गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बाल दिवस मनाया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: