Obra Election Result Live: प्रकाश चंद्र और ऋषि कुमार के बीच ही कड़ा मुकाबला है. प्रकाश चंद्र एनडीए की ओर से चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे तो ऋषि कुमार ने महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (आरेजी) के टिकट से अपनी चुनौती पेश की.


ओबरा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: बिहार में चुनाव के बाद अब परिणाम पर नजरें टिक गई हैं. काउंटिंग भी शुरू हो गई है. विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से बहुत पहले ही यहां पर राजनीतिक सरगर्मी बननी शुरू हो गई थी. राज्य में 2 चरणों में चुनाव कराए गए. औरंगाबाद जिले में चुनाव परिणाम को लेकर काफी हलचल देखी जा रही है. यहां की ओबरा सीट पर रुझान आने शुरू हो गए हैं, जहां से लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) के प्रकाश चंद्र बढ़त बनाए हुए हैं और लगातार आगे चल रहे हैं.

ओबरा विधानसभा सीट चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नामपरिणामकुल वोटवोट प्रतिशत %
Prakash ChandraLJP(RV)Leading28,11347.33
Rishi KumarRJDTrailing21,63536.42
Sanjay KumarBSPTrailing1,9173.23
Sudhir Kumar SharmaJSPTrailing1,6872.84
Md Taufique AlamINDTrailing1,4372.42
Uday Narayan RajbharSBSPTrailing1,1131.87
Ram Raj YadavINDTrailing8181.38
Harisant KumarINDTrailing4730.80
Shiv Nath SavINDTrailing3700.62
Pratima KumariRLJPTrailing3020.51
Som PrakashSP(L)Trailing2570.43
Braj Kishor SinghINDTrailing2560.43
Dharmendra KumarJrkJPTrailing1940.33
Dhiraj KumarINDTrailing1500.25
Dr. Dharmendra KumarAHFBTrailing1310.22
Jitendra DubeyABJSTrailing1220.21
Jaynand RamNIUPTrailing820.14
Ajit KumarAJPRTrailing790.13

पर इस बार कड़ा मुकाबला रहा और अब देखना है कि चुनाव में किसे जीत मिलती है. प्रकाश चंद्र और ऋषि कुमार के बीच ही कड़ा मुकाबला है. प्रकाश चंद्र एनडीए की ओर से चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे तो ऋषि कुमार ने महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (आरेजी) के टिकट से अपनी चुनौती पेश की. बिहार में 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में वोटिंग कराई गई. औरंगाबाद जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को वोट डाले गए.

LIVE UPDATES:

  • 7 राउंड की काउंटिंग के बाद ओबरा सीट से लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) 6304 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
  • 5 राउंड की काउंटिंग के बाद लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) के प्रकाश चंद्र 4994 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं.
  • लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) के प्रकाश चंद्र लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और 3777 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
  • दो राउंड काउंटिंग के बाद लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) के प्रकाश चंद्र 2693 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
  • ओबरा से राष्ट्रीय जनता दल के ऋषि कुमार को लोक जनशक्ती पार्टी (राम विलास) के प्रकाश चंद्र ने पीछे कर दिया है और 285 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
  • अभी तक सामने आए रुझानों में औरंगाबाद के ओबरा से राजद के ऋषि कुमार आगे चल रहे हैं.

 

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के ताजा अपडेट यहां देखें

2020 के चुनाव में किसके बीच रहा मुकाबला

साल 2020 में ओबरा विधानसभा सीट पर कुल 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था. मुकाबला चतुष्कोणीय रहा, लेकिन मतगणना पूरी होते-होते मुकाबला एकतरफा हो गया. आरजेडी के ऋषि कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रकाश चंद्र को 22 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया.

ये भी पढ़ेंःविधानसभा चुनाव परिणाम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

चुनाव में ऋषि कुमार को 63,662 वोट मिले तो लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी प्रकाश चंद्र के खाते में 40,994 वोट आए. जेडीयू के प्रत्याशी सुनील कुमार ने 25,234 वोट और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने 19,879 वोट हासिल कर मुकाबले को दिलचस्प बनाया था. लेकिन जब मतगणना पूरी हुई तो बेहद आसानी से आरजेडी के खाते में जीत चली गई थी.

ओबरा विधानसभा सीट का कैसा रहा इतिहास

ओबरा विधानसभा सीट पर किसी एक दल का दबदबा नहीं रहा है. हालांकि आरजेडी के खाते में यह सीट कई बार गई थी. 90 के दशक में जनता दल के टिकट पर राम विलास लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे. लेकिन 1995 में यहां का मामला बदल गया और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (MarxistLeninist) Liberation) के प्रत्याशी राजा राम सिंह कुशवाहा विधायक चुने गए. वह 2000 में भी विजयी हुए.

फरवरी 2005 के चुनाव में आरजेडी ने इस सीट पर जीत के साथ अपना खाता खोला. तब सत्यनारायण यादव विधायक चुने गए. हालांकि 6 महीने बाद जब फिर से यहां पर चुनाव कराया गया तो सत्यनारायण फिर से विधायक चुने गए. निर्दलीय प्रत्याशी सोम प्रकाश सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे. 2015 में आरजेडी फिर से जीत के ट्रैक पर लौटी और बिरेंद्र यादव के रूप में यहां से जीत हासिल की. वाम प्रत्याशी राजा राम सिंह कुशवाहा तीसरे स्थान पर चले गए. पूर्व विधायक सोम प्रकाश चौथे स्थान पर रहे. 2020 में आरजेडी के ऋषि कुमार ने एलजेपी के प्रकाश चंद्र को शिकस्त दी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।