Bihar Vidhan Sabha Chunav Result News: बिहार चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है. यानी नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं तेजस्वी का सपना टूटता दिख रहा है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है. रा


Raghopur Result Seat: तेजस्वी फिर हुए पीछे

 

 

 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर पीछे हो गए हैं. राघोपुर में बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं. 10 राउंड की गिनती के बाद सतीश कुमार 40 हजार, तेजस्वी 36 हजार पाए हैं. बीजेपी यहां पर 3200 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 01:35 PM (IST)

 

Bihar Result: JDU ने डिलीट किया पोस्ट

 

 

 

सीएम पद को लेकर जेडीयू ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है. पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि नीतीश बिहार के सीएम थे, हैं और रहेंगे.

 

 

14 Nov 2025 01:20 PM (IST)

 

Bihar Result JDU Reaction: जेडीयू बोली- नीतीश ही रहेंगे सीएम

 

 

 

बिहार चुनाव में जेडीयू ने शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी 82 सीटों पर आगे है. नतीजों से गदगद जेडीयू ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम रहेंगे. पार्टी ने लिखा, न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.

 

14 Nov 2025 12:53 PM (IST)

 

Bihar Result 2025: कांग्रेस से भी आगे निकली ओवैसी की AIMIM

 

 

 

बिहार चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है. पार्टी 5 सीट भी नहीं जीत दिख रही है. वो 4 सीटों पर ही आगे चल रही है. वहीं, ओवैसी की पार्टी AIMIM 5 सीटों पर आगे चल रही है. ओवरऑल बात करें तो बीजेपी 88, जेडीयू 79, आरजेडी 31, एलजेपी 21, हम 1, बसपा 1 सीट पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 12:39 PM (IST)

 

Constituency Wise Result: कहां से कौन आगे चल रहा?

 

 

 

  • दानापुर से भाजपा के रामकृपाल यादव आगे
  • ठाकुरगंज से जेडीयू के गोपाल अग्रवाल आगे
  • दरभंगा शहर से भाजपा के संजय सरावगी आगे
  • नालन्दा से जेडीयू के श्रवण कुमार आगे
  • लखीसराय से विजय सिन्हा आगे
  • तारापुर से सम्राट चौधरी आगे

 

14 Nov 2025 12:25 PM (IST)

 

Raghopur Seat Result: राघोपुर में तेजस्वी ने पलटी बाजी

 

 

 

राघोपुर में फिर बाजी पलटी है. तेजस्वी आगे हो गए हैं. बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार पर उन्होंन बढ़त बना ली है. तेजस्वी 200 से ज्यादा वोटों से आगे हो गए हैं.

 

14 Nov 2025 12:05 PM (IST)

 

Raghopur Seat Result: तेजस्वी ने कम किया अंतर

 

 

 

राघोपुर में तेजस्वी वापसी करते दिख रहे हैं. तेजस्वी पहले 3000 वोटों से पीछे चल रहे थे, जो अब 106 वोटों का हो गया है. बीजेपी के सतीश कुमार पहले स्थान पर चल रहे हैं.

 

  •  

14 Nov 2025 11:40 AM (IST)

 

Raghopur Seat: 3 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हुए तेजस्वी

 

 

 

महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के सतीश कुमार इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. वह 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

 

14 Nov 2025 11:15 AM (IST)

 

Election Result 2025: तेजस्वी यादव हुए पीछे

 

 

 

राघोपुर से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पीछे हो गए हैं. वह बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार से 1200 वोटों से पिछड़ रहे हैं.

 

14 Nov 2025 10:49 AM (IST)

 

Bihar Result 2025: अकेले JDU महागठबंधन पर पड़ रही है भारी

 

 

 

बिहार चुनाव में मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच था, लेकिन यहां तो अकेले जेडीयू महागठबंधन पर भारी पड़ती दिख रही है. नीतीश की पार्टी अकेले 70 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 57 सीटों पर आगे है.

 

14 Nov 2025 10:34 AM (IST)

 

Bihar Result Update: दिग्गजों का क्या हाल?

 

 

 

  • मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह आगे
  • तारापुर से सम्राट चौधरी आगे
  • लखीसराय से विजय सिन्हा आगे
  • सीवान से मंगल पांडेय आगे
  • बांकीपुर से नितिन नवीन आगे
  • दरभंगा से संजय सारोगी आगे
  • जाले से बीजेपी के जीवेश मिश्रा आगे
  • साहिबगंज से बीजेपी के राजकुमार सिंह आगे

14 Nov 2025 10:20 AM (IST)

 

Bihar Result Live: सच साबित हो रहा शाह का नारा

 

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने नारा दिया था, अबकी बार 160 पार. उनका ये नारा सच साबित होता दिख रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए 160 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है. बीजेपी 68, जेडीयू 65, एलजेपी 16 और हम 4 सीटों पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 10:10 AM (IST)

 

Bihar Result Live: कहां से कौन आगे चल रहा?

 

 

 

  • विभूतिपुर– जेडीयू की रबीना कुशवाहा आगे
  • दानापुर से आरजेडी के रीत लाल आगे
  • झाझा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के दामोदर रावत आगे
  • अलीनगर से बीजेपी की मैथिली ठाकुर आगे
  • मोहिउद्दीन नगर बीजेपी के राजेश कुमार आगे
  • मटिहानी से आरजेडी के बोगो सिंह आगे

14 Nov 2025 09:52 AM (IST)

 

Bihar Result Live: कांग्रेस का हुआ बुरा हाल

 

 

 

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 44, जेडीयू 43, आरजेडी 24, एलजेपी 12, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री संवैधानिक प्रक्रिया से तय होगा. उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे ने महागठबंधन की लुटिया डुबाई.

 

14 Nov 2025 09:29 AM (IST)

 

Bihar Election Result: चुनाव आयोग क्या कह रहा?

 

 

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 21, जेडीयू 16, आरजेडी 8, एलजेपी 4, कांग्रेस 3 और सीपीआई 1 सीट पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 09:18 AM (IST)

 

Constituency Wise Result: जानें आपके क्षेत्र में कौन आगे चल रहा

 

 

 

  • मीनापुर– अजय कुमार आगे
  • मोकामा–अनंत सिंह
  • फुलवारी– श्याम रजक सिह
  • मसौड़ी–अरूण मांझी आगे
  • दरभंगा सदर से संजय सरावगी आगे
  • हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह आगे
  • बरुराज विधानसभा सीट से बीजेपी के अरुण कुमार सिंह आगे
  • मीनापुर विधानसभा सीट से जेडीयू के अजय कुमार आगे
  • बेतिया से रेनू देवी आगे

14 Nov 2025 09:08 AM (IST)

 

Bihar result 2025: ये उम्मीदवार चल रहे आगे

 

 

 

  • राजनगर से सुजीत कुमार आगे
  • औरई से रमा निषाद आगे
  • बारूराज से अरूण कुमार सिंह आगे
  • साहिबगंज से राजू सिंह आगे
  • ढाका विधान सभा से पहले राउंड में बीजेपी के पवन जयसवाल आगे
  • बनियापुर केदार सिंह भाजपा आगे
  • कटिहार सदर से बीजेपी 4200 तारकिशोर प्रसाद आगे
  • रघुनाथपुर विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे

14 Nov 2025 09:04 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: रुझानों में NDA को बहुमत

 

 

 

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. वो 126 सीटों पर आगे है. बहुमत का आंकड़ा 122 है. बीजेपी 58, जेडीयू 54 सीटों पर आगे चल रही है. महागठबंधन 103 सीटों पर आगे है.

 

14 Nov 2025 08:56 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Election Results: कांग्रेस और आरजेडी की शानदार वापसी

 

 

 

EVM खुलते ही कांग्रेस और आरजेडी ने शानदार वापसी की है. कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आरजेडी 68 सीटों पर आगे हो गई. महागठबंधन की बात करें तो ये 94 सीटों पर आगे हो गया है. एनडीए 120 सीटों पर आगे है.

 

14 Nov 2025 08:52 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result 2025: रुझानों में NDA का शतक

 

 

 

रुझानों में NDA का आंकड़ा 100 के पार हो गया है. वो 110 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं, महागठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रहा है. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है. वो 62 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी 58 सीटों पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 08:44 AM (IST)

 

Vidhan Sabha Election Results 2025: कहां कौन आगे चल रहा?

 

 

 

  • तरारी विधानसभा से BJP विधायक विशाल प्रशांत आगे
  • जगदीशपुर विधानसभा से JDU के MLC श्रीभगवान आगे
  • शाहपुर विधानसभा से RJD विधायक राहुल तिवारी आगे
  • आरा विधानसभा से BJP प्रत्याशी संजय टाइगर आगे
  • बेगूसराय से भाजपा के कुन्दन कुमार आगे
  • दानापुर से रामकृपाल यादव आगे
  • पूर्णिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका आगे
  • धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह आगे
  • बनमनखी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण कुमार ऋषि आगे
  • अमौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आगे
  • कस्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आगे

14 Nov 2025 08:40 AM (IST)

 

Bihar Election Result LJP Congress : चिराग और कांग्रेस का बुरा हाल

 

 

 

चिराग पासवान और कांग्रेस का रुझानों में बुरा हाल. चिराग की पार्टी एलजेपी 3 और कांग्रेस भी सिर्फ 3 सीटों पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 08:33 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: बीजेपी और आरजेडी में कांटे की टक्कर

 

 

 

एनडीए और महागठबंधन में गैप बढ़ गया है. एनडीए 70 और महागठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है. लेकिन बीजेपी और आरजेडी में कांटे की टक्कर है. दोनों 35-35 सीटों पर आगे चल रही हैं.

 

14 Nov 2025 08:27 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result Live: 81 सीटों के रुझान आए

 

 

 

81 सीटों के रुझान आ गए हैं. बीजेपी और आरजेडी में कांटे की टक्कर चल रही है. बीजेपी 24 और आरजेडी 25 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, जेडीयू 24 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है. एनडीए 53 और महागठबंधन 31 सीटों पर आगे है.

 

14 Nov 2025 08:23 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result Live: कौन आगे और कौन पीछे?

 

 

 

  • चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के अभिषेक आनंद आगे
  • बछवारा से बीजेपी के सुरेंद्र मेहता आगे
  • तेघरा से बीजेपी के रजनीश आगे
  • मटिहानी से जेडीयू के राजकुमार सिंह आगे
  • साहेबपुर कमाल से एलजेपी के सुरेंद्र विवेक आगे
  • बखरी से एलजेपी के संजय पासवान आगे
  • महुआ से JJD उम्मीदवार तेजप्रताप यादव आगे
  • लखीसराय विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा आगे
  • छपरा से छोटी कुमारी आगे खेसारील लाल पीछे

14 Nov 2025 08:18 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: एनडीए 20 से ज्यादा सीटों पर आगे

 

 

 

एनडीए ने शानदार शुरुआत की है. वो 23 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं महागठबंधन 15 सीटों पर आगे है. पार्टी वाइस बात करें तो बीजेपी 12, जेडीयू 8, एलजीपी 1, हम 1, आरजेडी 10, कांग्रेस 2, वीआईपी 1 सीट पर आगे चल रही है.

 

14 Nov 2025 08:14 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: कौन-कौन आगे चल रहा?

 

 

 

  • राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे
  • तारापुर से समाट चौधरी आगे
  • मोकामा से अनंत सिंह आगे
  • अलीपुर से मैथिली आगे
  • बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन आगे

14 Nov 2025 08:09 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: एनडीए 2 सीटों पर आगे

 

 

 

रुझान आने शुरू हो गए हैं. एनडीए 2 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं, महागठबंधन 1 सीट पर आगे है. वोटों की गिनती के बीच तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में बदलाव होने जा रहा है.

 

14 Nov 2025 08:03 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Election Results: वोटों की गिनती शुरू

 

 

 

बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सभी 243 सीटों पर वोट डाले गए थे. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. इसके बाद EVM खुलेगी.

 

14 Nov 2025 07:54 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result Live: कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

 

 

 

मतगणना शुरू होने में बस कुछ मिनट बाकी हैं. 8 बजे ये प्रक्रिया शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे. उसके बाद EVM की बारी आएगी. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है.

 

14 Nov 2025 07:38 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: RJD बोली- नीतीश का जाना तय

 

 

मतगणना से पहले RJD ने कहा है कि तेजस्वी यादव 18 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार और एनडीए का जाना तय है. बता दें कि अब से कुछ देर बाद बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. 8 बजे ये प्रक्रिया शुरू होगी. बिहार की 243 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले गए थे.

 

14 Nov 2025 07:23 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: मतगणना से पहले दोनों ओर से जीत के दावे

 

 

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले जमकर बयानबाजी हो रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं. जेडीयू ने कहा है कि बस कुछ घंटों का इंतज़ार, फिर से सुशासन की सरकार आ रही है.

 

14 Nov 2025 07:04 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result: मतगणना से पहले नीतीश ने किया नेहरू को याद

 

 

 

वोटों की गिनती से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को याद किया है. सीएम नीतीश ने नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया है. बिहार के सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.

 

14 Nov 2025 06:57 AM (IST)

 

उपचुनाव के नतीजे भी जानिए

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ आज उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे. 8 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसमें तेलंगाना की जुबली हिल्स, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीट भी शामिल है. झारखंड की घाटशिला सीट पर भी सबकी नजरें हैं. JMM विधायक और तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की वजह से घाटशिला सीट पर उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव के नतीजे जानने के लिए क्लिक करें.

 

14 Nov 2025 06:55 AM (IST)

 

Bihar Assembly Elections Result 2025: आरजेडी प्रवक्ता की लाठी के साथ फोटो

 

 

पटना में आरजेडी प्रवक्ता सारिता पासवान ने लाठी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयार हो जाने की अपील की है और कहा है कि जो अधिकारी दंड के अधिकारी बनेंगे उनके साथ यही होगा.

 

14 Nov 2025 06:44 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: आरजेडी बोली- एनडीए का जाना तय

 

 

नतीजों से पहले आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम सफल होंगे. महागठबंधन की सरकार बनेगी. नतीजे निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होंगे. जनता ने अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए जनादेश दिया है. एनडीए का जाना तय है.

 

14 Nov 2025 06:30 AM (IST)

 

Bihar Vidhan Sabha Election Results: कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

 

 

 

पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में इस वक़्त सन्नाटा पसरा है. पार्टी का कोई कार्यकर्ता भी अभी नहीं पहुंचा है. चुनाव नतीजों के लिए कोई तैयारी फिलहाल दिख नहीं रही. नेहरू जयंती के लिए जरूर कुछ फूल लाए गए हैं.

 

14 Nov 2025 06:20 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result Live: जेडीयू ने किया जीत का दावा

 

 

 

जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि जनादेश बिहार की जनता ने दे दिया है. हम एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं.

 

14 Nov 2025 06:04 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: हर बार बिहार चुनाव में कैसे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया

 

 

 

  • 2010 में 52.7% मतदान हुआ जो 2005 के मुकाबले 6.2% ज्यादा था
  • 2015 में 56.9% मतदान हुआ जो 2010 के मुकाबले 4.2% ज्यादा था
  • 2020 की बात की जाए तो 57.2 फीसदी मतदान हुआ. 2015 के मुकाबले 0.3% की बढ़ोतरी हुई
  • 2025 में 66.9% वोटिंग हुई…2015 की तुलना में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुआ

14 Nov 2025 05:50 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: 8.30 बजे खोली जाएगी EVM

 

 

  • डाक मतपत्रों के बाद ही पूरी की जाएगी ईवीएम/वीवीपीएटी की गिनती
  • पोस्टल मतपत्र की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी
  • ईवीएम की गिनती 8:30 बजे शुरू होगी
  • चुनाव आयोग के मुताबिक पहले के नियमों के तहत अब तक डाक मतपत्रों की गिनती से पहले ईवीएम की गिनती संभव थी, लेकिन अब डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही ईवीएम और वीवीपीएटी की गिनती पूरी की जाएगी.
  • वोटों की गिनती के दो मुख्य चरण हैं
  • डाक मतपत्रों / इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड डाक मतपत्रों (ETPBs) की गिनती
  • ईवीएम (EVM) के माध्यम से गिनती

14 Nov 2025 05:44 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result Live: नतीजों से पहले क्या बोले तेजस्वी?

 

 

 

बिहार चुनाव के नतीजों से पहले महागठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा, चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर वोटों की गिनती कराए. पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बन रही है.

 

14 Nov 2025 05:35 AM (IST)

 

Bihar Chunav Result: 8 बजे से वोटों की गिनती

 

 

बिहार में वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे. इसके बाद 8.30 बजे EVM खोली जाएगी. बता दें कि बिहार में दो चरणों में वोटिंग हुई थी. राज्य में इस बार बंपर मतदान हुआ है. रिकॉर्ड 67.13 प्रतिशत वोटिंग इस बार के चुनाव में हुई है.

Bihar Vidhan Sabha Election Results 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. पूरे राज्य में निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड पांचवां कार्यकाल हासिल कर पाएंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य के 38 जिलों में बनाए गए कुल 46 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था.

लगभग सभी एग्जिट पोल ने जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी के गठबंधन एनडीए की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है. तेजस्वी यादव ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन बड़ी बहुमत से सरकार बनाएगा. एनडीए में जनता दल-यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.

वहीं, महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) शामिल हैं. दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, आरजेडी के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं.

 

आज उपचुनाव के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं. 8 सीटों पर वोट डाले गए थे. रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें.

 

 

Published On - Nov 14,2025 5:32 AM IST

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।