Karakat Election Result Live: काराकाट विधानसभा सीट पर जेडीयू और CPI(ML)L के बीच मुख्य मुकाबला है. महाबली सिंह एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मैदान में उतरे तो महागठबंधन की ओर से CPI(ML)L के टिकट से अरुण सिंह कुशवाहा ने अपनी चुनौती पेश की.


काराकाट विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 Live Updates: बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में काराकाट सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. उम्मीद है कि थोड़ी ही देर पर इस सीट के शुरूआत रुझाने आने शुरू हो जाएंगे. इस सीट पर पूरे बिहार वासियों की नजरें टिकी हैं. इस सीट पर जन सुराज पार्टी भी चुनाव में अहम रोल निभाने की कोशिश में है. राज्य में 2 चरणों (6 और 11 नवंबर) में चुनाव कराए गए.

 

 

9.35:काराकाट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह ने बढ़त हासिल कर ली है.

10.35: इस सीट पर जदयू प्रत्याशी महबली सिंह 2520 वोटों से लगातार बढ़त पर हैं. इस सीट पर भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति तीसरे नंबर पर फाइट कर रही है.

10.50: इस सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. इस सीट पर जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह 8526 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई एमएल के अरुण सिंह से 2200 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.

11.56: सीपीआई एमएल के अरुण सिंह ने काराकाट सीट पर बड़ा फेरबदल किया है. आठ राउंड की काउंटिंग के बाद 22325 वोट पाकर उन्होंने जदयू उम्मीदवार महाबली सिंह को 3059 वोटों से पछाड़ दिया है.

12.30: काराकाट विधानसभा सीट पर नौ राउंड की काउंटिंग के बाद सीपीआई एमएल के अरुण सिंह 24564 वोट पाकर 2533 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर जदयू के महाबली सिंह 22031 वोट पाकर संघर्ष कर रहे हैं. इस सीट पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को को महज6740 वोट मिले हैं.

01.30: 11 राउंड की काउंटिंग के बाद भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की पत्नी काराकाट विधानसभा सीट की लड़ाई से बाहर हो गई है. वह महज 7846 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं और 21564 वोटों से पीछे चल रही हैं.

काराकाट विधानसभा सीट पर जेडीयू और CPI(ML)L के बीच मुख्य मुकाबला है. महाबली सिंह एनडीए की ओर से जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मैदान में उतरे तो महागठबंधन की ओर से CPI(ML)L के टिकट से अरुण सिंह कुशवाहा ने अपनी चुनौती पेश की. बिहार में इस बार वोटिंग 6 और 11 नवंबर को कराई गई. रोहतास जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को वोट डाले गए. दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले गए थे.

2020 में कैसा रहा यहां का प्रदर्शन

साल 2020 के चुनाव में काराकाट सीट पर 13 प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी. लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(ML)L) के अरुण सिंह ने 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. अरुण सिंह ने 82,700 वोट हासिल किए जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर राज को 64,511 वोट मिले. यहां पर नोटा के पक्ष में 3,010 वोट मिले.

काराकाट सीट पर CPI(ML)L का दबदबा

काराकाट विधानसभा क्षेत्र पिछले 3 दशकों में राज्य में वाम पंथ का अहम गढ़ के रूप में है. 90 के दशक के बाद क्षेत्र के कद्दावर नेता तुलसी यादव ने जीत हासिल की थी. 1990 और 1995 में जीत हासिल करते हुए तुलसी ने इस सीट से 5 जीत दर्ज कराई. लेकिन इसके बाद काराकाट सीट CPI(ML)L के दबदबे वाला क्षेत्र बन गया. पार्टी के अरुण सिंह ने साल 2000 में यहां से पहली जीत हासिल की. फिर फरवरी 2005 और उसके बाद उन्होंने नवंबर 2005 में जीत हासिल कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

साल 2010 में जनता दल यूनाइडेट ने CPI(ML)L के जीत पर ब्रेक लगाया और राजेश्वर राज को जीत हासिल हुई. फिर 2015 के चुनाव में आरजेडी ने यहां से जीत हासिल की और संजय यादव विधायक चुने गए. 2020 में अरुण सिंह ने CPI(ML)L के दबदबे वाले इस क्षेत्र पर फिर से जीत हासिल की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।