अमोद कुमार पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में विस्फोटक पदार्थों के भण्डारण की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाही


पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में विस्फोटक पदार्थों के भण्डारण की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 13.11.2025 को सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक द्वारा उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बांदा तथा थानाध्यक्ष मटौंध के साथ थाना मटौंध क्षेत्र में पड़ने वाले मोहनपुरवा व दुरेड़ी में विस्फोटक लाइसेंसधारियों एवं विस्फोटक भण्डारण स्थलों की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान मोहनपुरवा में विस्फोटक भण्डारण स्थल चालू मिला जिनके पास नाइट्रेट मिक्चर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेंटिंग फ्यूड आदि का वैध लाइसेंस मिला । भण्डारण स्थल पर चेकिंग की गई जिसमें स्वीकृत मात्रा से कम भण्डारण प्राप्त हुआ । इस दौरान सभी सुरक्षा उपायों को भी चेक किया गया तथा संबंधित लाइसेंसधारी को सभी मानक हर स्थिति में पूरा रखने के निर्देश दिए गए । चेकिंग के दौरान स्टॉक रजिस्टर को भी चेक किया गया । टीम द्वारा दुरेड़ी में भी चेकिंग की जहां पूर्व में विस्फोटक भण्डारण स्थल स्थापित था तथा वर्तमान में उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है, दुरेड़ी स्थित स्थल बंद मिला, यह वर्ष-2016 से ही बंद है । सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष मटौंध को निर्देशित किया गया कि नियमित रुप से इन स्थानों की चेकिंग करते रहें ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।