अमोद कुमार


बांदा आज दिनांक 13.11.2025 को जिलाधिकारी  जेo रीभा ने तहसील बबेरू में परिवहन विभाग के निर्माणाधीन बबेरू बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्य बन्द पाया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था यू0पी0सिडको के अधिशाषी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि, निर्माण किया जा रहे बस स्टैंड  की द्वितीय किश्त की मांग की गई है, धनराशि प्राप्त होने पर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गये कि द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ किया जाये। उन्होंने निर्माण कार्य  मानक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें इसमें किसी प्रकार के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगीl उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए  कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिएl

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।