कौशाम्बी l


जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्मदिन शुक्रवार को सराय अकिल में धूमधाम से मनाया गया। जिसके आयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल कुमार केशरवानी रहे एवं मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार रहे l कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष कौशाम्बी इरफ़ान अहमद ने किया l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्र होकर केक काटा और राजा भैया के दीर्घायु होने की कामना की।
ज्ञात हो कि इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राजा भैया के जन्मदिन को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर 1967 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। राजा भैया की लोकप्रियता और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजा भैया की कार्यशैली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजा भैया के नेतृत्व में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।
जन्मदिन के अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार केशरवानी द्वारा अतिथियों के साथ सराय अकिल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं, नव जीवन हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, गंगा हॉस्पिटल, विकास हॉस्पिटल मे मरीजों क़ो फल वितरण किया गया l
इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह अश्विन सिंह, इरफ़ान अहमद, अनिल केशरवानी बलवीर चौहान, जनार्दन ओझा, मोहम्मद सुफियान, मनीष दुबे, वीरेंद्र केशरवानी, उमेश केशरवानी, रामू अग्रहरि, सत्यम केशरवानी सहित काफ़ी तादात मे पार्टी कार्यकर्त्ता गण मौजूद रहे।


जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
           कौशाम्बी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “एक भारत-आत्मनिर्भर भारत” अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 8 बजे सयारा गेस्ट हाउस से पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा 08 किमी0 तक आयोजित की गई।   
           इस पदयात्रा में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र कुमार फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों तथा महिला मंगल दल व प्रान्तीय रक्षक दल के सदस्य एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।  
           तत्पश्चात सयारा गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
          जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उपस्थित लोगों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ भी दिलाई गई।


जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की सुनी समस्यायें
           कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान” के अन्तर्गत आज ग्राम जाठी में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
            ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को ग्राम जाठी के सम्पर्क मार्ग को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय। उन्हांने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्राम में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य में आ रहीं समस्याओं के दृष्टिगत नायब तहसीलदार को भूमि विवाद समस्या का निस्तारण करने एवं सचिव, ग्राम पंचायत को शीघ्र शेष निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में पेयजल आपूर्ति के कार्य में लापरवाही पर अवर अभियंता जल निगम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में विद्युत की अधिक समस्याओं के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता विद्युत को ग्राम में कैम्प लगाकर समस्याओं को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। 
            जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड एवं छय रोगी को पोषण पोटली प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया।  
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


हाइड्रोसील के इलाज का इंजेक्शन लगाते ही मरीज की हुई तड़प कर मौत
अकुशल डॉक्टर के यहां आए दिन अचानक मौत होने के बाद गंभीर नहीं है मुख्य चिकित्सा अधिकारी


कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बा स्थित सहारा नर्सिंग होम हॉस्पिटल में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन लगाते हैं मरीज की हालत गंभीर हो गई और तड़प तड़प कर कुछ देर में ही अस्पताल में मरीज की दर्दनाक मौत हो गई है मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है मृतक के भाई ने मामले की सूचना थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है मरीज की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है और अस्पताल की जांच की जांच के दौरान अस्पताल स्वास्थ्य नियमों के मानक के अनुसार नहीं पाया गया है जिस पर अस्पताल में ताला लगा दिया गया है लेकिन सवाल उठता है की मौत के पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल की जांच करने क्यों नहीं पहुंची थी यह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्यों पर बड़े सवाल खड़े हैं हालांकि इस तरह के जिले में सैकड़ो अस्पताल अभी भी संचालित हो रहे हैं जो स्वास्थ्य विभाग के मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य नियमों के मानक को पूरा न करने वाले अस्पतालों पर भी अभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं बल्कि मौत होने का इंतजार कर रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज निवासी राजकुमार उम्र 35 वर्ष लगभग पुत्र मक्खन लाल बुखार से पीड़ित थे इलाज कराने के लिए वह गुरुवार को मूरतगंज के सहारा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बताया कि बुखार के साथ-साथ उनका हाइड्रोसील का भी ऑपरेशन होना है और हाइड्रोसील के ऑपरेशन करने के पहले कथित डॉक्टर अरविन्द पाल ने मरीज को एक इंजेक्शन लगाया इंजेक्शन लगाते ही मरीज तड़पने लगा और कुछ देर में ही तड़प तड़प कर मरीज  की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई इसी बीच कथित डॉक्टर अरविन्द पाल ने मरीज के परिवार वाले लोगों से और रुपए की डिमांड की परिवार के कुछ लोग रुपए लेने घर चले गए शेष लोगों ने मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर करने की फरियाद की लेकिन रुपया लेने के लालच में डॉक्टर ने गंभीर मरीज को रेफर नहीं किया जिससे मरीज की कुछ देर में ही अस्पताल में तड़पकर मौत हो गई है बीते कुछ दिनों के बीच कई अस्पतालों में मरीज को इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाते ही तड़प तड़प कर अचानक दर्दनाक मौत हो चुकी है आखिर मरीज के इलाज के दौरान यह कथित डॉक्टर कौन सा इंजेक्शन लगा देते हैं जिससे मरीजों की अस्पताल में कुछ देर में मौत हो जाती है कहीं मरीजों को जहर का इंजेक्शन तो कथित डॉक्टरों द्वारा नहीं लगाया जाता है जिससे मरीजों की मौत होती है यह बड़ी जांच का विषय है बीते कुछ दिनों के बीच कई अस्पतालों में कई मरीजों की इसी तरह इंजेक्शन लगाते ही तत्काल मौत हो चुकी है जो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है लेकिन उसके बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस गंभीर बिंदु पर कठोर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिससे उन पर भी तमाम बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जाता है कि जिन अस्पतालों में मौत हो चुकी हैं वह अस्पताल सरकार के मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं लेकिन सीएमओ के मानक पर खरे उतर रहे अस्पताल बंद नहीं कराए जा रहे हैं

 


मां बेटी सहित तीन लोगों की जलाकर हत्या करने वाले पिता पुत्र सहित 3 हत्यारे 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित


हत्या के दोषियों पर अदालत में लगाया 15000-15000 रुपए का अर्थ दण्ड 
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में 7 वर्षों पहले दहेज की डिमांड ना पूरी होने पर विवाहिता और उसकी दो बेटियों को जलाकर हत्या कर दी गई थी मामले में थाने में मुकदमा दर्ज हुआ पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया मां बेटी सहित तीन लोगों की हत्या के आरोप में मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने पिता पुत्र सहित तीन लोगों को हत्या का दोषी पाया और 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 15 हजार 15 हजार रुपए का अर्थ दंड भी हत्या के दोषियों पर लगाया है।
ज्ञात हो कि घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल 2018 को पर ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता व उसकी छोटी-छोटी 02 बच्चियों को जालकर मार डाला गया था मु0अ0सं0 128/18 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों को तीन लोगों की हत्या का दोषी पाया शासकीय अधिवक्ता ने कठोर से कठोर दंड दिए जाने की सिफारिश की 03 अभियुक्तों राजू पुत्र बुधई पासी वा बुधई पासी पुत्र स्व0 सरदार वा लक्ष्मी देवी पत्नी प्रेम निवासी तिल्हापुर थाना सराय अकिल को दिनांक 30.10.2025 को न्यायालय एडीजे/एफटीसी-1 जनपद कौशाम्बी द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है तथा हत्या के तीनों दोषियों को 15000-15000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया


नए आपराधिक कानूनों पर जन-जागरूकता की गूंज,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सराय अकिल पुलिस ने रचा मिसाल
कौशाम्बी। गुरुवार को जनपद कौशाम्बी में नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत थाना सराय अकिल पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान लोगों को कानून की नई परिभाषा से अवगत कराने का सशक्त प्रयास साबित हुआ।प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह चौहान की अगुवाई में व0उ0नि0 सुनील कुमार यादव, उ0नि0 अशोक कुमार, उ0नि0 सुशील कुमार शुक्ल, म0उ0नि0 यशवन्ती कुमारी तथा म0आ0 पिंकी की टीम ने ग्राम कनैली और महादेव सिंह इंटर कॉलेज, बेनीराम कटरा में पहुंचकर छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों को तीनों नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।टीम ने मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका, महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। अभियान के दौरान चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में नए कानूनों से संबंधित पंपलेट चस्पा कर नागरिकों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आम जनता को न केवल अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है बल्कि अपराध की रोकथाम में भी मदद मिलती है।
प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने कहा कि कानून केवल सजा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने का उपकरण है। हमारा उद्देश्य हर नागरिक को नए कानून की सही जानकारी देना है, ताकि न्याय प्रणाली में जनता की भागीदारी बढ़ सके।

 

 

 

 


बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
              कौशाम्बी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल की उपस्थिति में चौधरी हाजी रहमान इण्टर कॉलेज, कर्बला बाग, पुरखास नेवादा, तहसील चायल में शोषण के विरूद्ध पॉश एक्ट व बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 
             ज्ञात हो कि शिविर में न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान सहित कई अन्य विधियों कानूनों में बाल अधिकारों और शोषण के विरुद्ध प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। बाल अधिकारों के हनन व बच्चों के शोषण से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से गहरी चोट पहुंचती है, जिससे उनका स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास एवं सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को पॉश एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। 
              नायब तहसीलदार चायल ने बच्चों को उनके अधिकारों एवं शोषण से बचनें और सतर्क रहने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। क्षेत्राधिकारी सराय अकिल वीर प्रताप चौहान द्वारा बच्चों को सुरक्षा के बारे में तथा मिशन शक्ति की सदस्य उपनिरीक्षण यशवंती कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्प साइन नम्बर-1090, 1098, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक शशी त्रिपाठी द्वारा उनके विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना वन स्टॉप सेन्टर प्रणाली एवं कन्या सुमंगला योजना तथा महिला हेल्प लाईन नं 181 के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

 


सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य अपर जिलाधिकारी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
कौशाम्बी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शालिनी प्रभाकर सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उपस्थित लोगों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ भी दिलाई गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।