कानपुर नगर संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर
बन्नाव ग्राम पंचायत चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट गांव में गंदगी की अंबार जिम्मेदार अधिकारी बने अंजान
ऊँचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Moon Land Public School
में शनिवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों के हाफ़यर्ली परीक्षा परिणाम की जानकारी दी और विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन व भविष्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की मीटिंग के दौरान विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद दाऊद अंसारी ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई में पूरा सहयोग करें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं और मोबाइल व टीवी जैसे उपकरणों से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। श्री अंसारी ने कहा कि विद्यालय तभी प्रगति करता है जब शिक्षक, छात्र और अभिभावक तीनों एक सूत्र में बंधकर काम करते हैं। प्रधानाचार्य ने मीटिंग में उपस्थित अभिभावकों को बताया कि स्कूल में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है, उनके लिए रीमेडियल क्लासेस (अतिरिक्त कक्षाओं) का आयोजन किया जाएगा ताकि वे आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दे सकें अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कई अभिभावकों ने सुझाव दिए कि बच्चों की कक्षा में प्रैक्टिकल गतिविधियाँ और खेलकूद को और बढ़ावा दिया जाए। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से क्विज़ प्रतियोगिता, निबंध लेखन, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद दाऊद अंसारी ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक सुसंस्कृत, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि Moon Land Public School शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचाहार का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा मीटिंग में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बन्नाव ग्राम पंचायत चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट गांव में गंदगी की अंबार जिम्मेदार अधिकारी बने अंजान
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
बरेली।आपको बता दें कि श्री राधे ब्रजवासी गौ शाला ट्रस्ट की
Leave a Comment: