MOON LAND PUBLIC SCHOOL में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग संपन्न, बच्चों के हाफ़यर्ली रिजल्ट पर हुई चर्चा रिपोर्ट - मोहम्मद उवैश मंसूरी
ऊँचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Moon Land Public School
अर्जुन रौतेला।
जनपद आगरा में आज डॉ. शरद मोहन चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से ए आई–लाईफ बिल्डर इंडो–जापान एजुकेशन एंड टैलेंट स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत एक छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन स्पेक्ट्रा पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, आगरा में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम भारत और जापान के बीच शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जापान से आए डॉ. एस. मोहन रॉय, ( चेयरमैन ) ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस कार्यक्रम में इतने सारे बच्चों को एक साथ देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भारत और जापान के बीच शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। भविष्य में जापान द्वारा और भी बच्चों को इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता दीपक सक्सेना ने कहा, "यह कार्यक्रम हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हम बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर सकते हैं। मैं सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।
कार्यक्रम में स्पेक्ट्रा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. समीर सक्सेना, पुनीत कुमार चतुर्वेदी, संस्था की आगरा प्रमुख डॉ. नीता सक्सेना के सतह स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को उपहार स्वरूप एक स्टडी मैटेरियल किट दी गई। इसके अलावा, टॉप 10 बच्चों को एक-एक स्कूल बैग दिया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिनमें प्रथम विजेता को ₹3100 /-, द्वितीय विजेता को प्रथम ₹2100 /- तृतीय स्थान के विजेता को ₹1100 /- दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ऊँचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Moon Land Public School
बन्नाव ग्राम पंचायत चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट गांव में गंदगी की अंबार जिम्मेदार अधिकारी बने अंजान
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
Leave a Comment: