अब तक न्याय जनपद पीलीभीत जिलाधिकारी पीलीभीत ने दीपावली के पर्व पर विभिन्न वार्डों में निर्धन परिवारों को मिष्ठान,फल,दीपक गणेश, लक्ष्मी की मूर्ति भेंट की श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत निर्धन व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी की नई पहल दीपाव


अब तक न्याय 
जनपद पीलीभीत

जिलाधिकारी पीलीभीत ने दीपावली के पर्व पर विभिन्न वार्डों में निर्धन परिवारों को मिष्ठान,फल,दीपक गणेश, लक्ष्मी की मूर्ति भेंट की

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत 
निर्धन व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी की नई पहल दीपावली के अवसर पर उनके घर मिठाई, मूर्ति व दीपक पहुंचाएंगे अधिकारी
सूo विo  पीलीभीत 19/10/2025
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधान,संबंधित लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम के सबसे निर्धन व्यक्ति तथा शहर में सभासद,सफाई नायक तथा अधिशासी अधिकारी प्रत्येक वार्ड के सबसे निर्धन व्यक्ति के घर पर मिठाई,गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति व दीपक पहुंचाएं ताकि निर्धन व्यक्ति भी हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकें। जिलाधिकारी ने नागरिकों से सुख, शांति, समृद्धि और नए उत्साह की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सुरक्षित रहने, स्वच्छता बनाए रखने और पटाखों का उपयोग न करने की अपील भी की, ताकि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियाँ और सकारात्मकता लेकर आए।  
उन्होंने सभी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।