छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद सुकमा (छत्तीसगढ़): सुकमा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये का इनामी नक्सली मुचाकी मंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के


छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा (छत्तीसगढ़): सुकमा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये का इनामी नक्सली मुचाकी मंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, नक्सली मुचाकी मंगा लंबे समय से पुलिस को वांछित था और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस पूछताछ में उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और इलाके में सुरक्षा बलों का मनोबल और बढ़ा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।