जिला मिर्जापुर में पहाड़ी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा में बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक दीपावली मनाया । बच्चों ने इस दिवाली के त्योहार पर अपने अपने क्लास में बहुत ही भव्य रंगोलियों एवं दीप उत्सव का आयोजन किया।
पूजा सहायक अध्यापिका ने बताया कि दीपावली भारत का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे “दीयों का त्योहार” कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घर-घर में दीप जलाकर अंधकार को मिटाया जाता है। यह त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। इस अवसर पर गोपाल दास, विजय कुमार श्रीवास्तव , संजय सिंह , साधना पांडेय, संगीता पांडेय, संतोष, अर्चना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: