राजकुमार वर्मा


 

पीलीभीत जिले की तहसील अमरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं प्राईवेट व्यक्तियों द्वारा की जा रही अनावश्यक धन उगाही के मामले में अमरिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल आज भी जारी है। पेशकार राकेश कुमार के यथाशीघ्र स्थानान्तरण की मांग और साथ ही प्राईवेट व्यक्तियों द्वारा की जा रही अनावश्यक धन उगाही के मामले में जारी अमरिया बार एसोसिएशन की हड़ताल को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने अपना समर्थन प्रदान किया है।

आपको बता दें कि तहसील अमरिया में समस्त अधिवक्तागण तहसील अमरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार व पेशकार राकेश कुमार के दुर्व्यहार के कारण में दिनांक 09.10.2025 से लगातार अनिश्चित कालीन धरने पर हैं। जिसके सम्बन्ध में अमरिया तहसील के समस्त अधिवक्तागण ने दिनांक 13.10.2025 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी पीलीभीत को देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसके सम्बन्ध में अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुयी है। इसी संबंध में आज अमरिया बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी से दोबारा मिलकर कार्यवाही की मांग की है और कहा है कि न्यायहित में तहसील अमरिया के वर्तमान उपजिलाधिकारी व उनके पेशकार राकेश कुमार का स्थानान्तरण करते हुये तहसील अमरिया में विधि विरूद्ध कार्यरत प्राईवेट व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। जिलाधिकारी अधिवक्ताओं को शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

वहीं आज अमरिया बार एसोसिएशन की हड़ताल को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत ने अपना समर्थन प्रदान‌ करते हुए कहा की दिनांक-16/10/2025 को एक आकस्मिक सभा जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के प्रागंण कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें तहसील अमरिया बार एसोसिएशन द्वारा तहसील अमरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाए जा रहे आन्दोलन को अधिक सक्रिय बनाने हेतु जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत से समर्थन की मांग की गई है तथा तहसील अमरिया बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन के समर्थन में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत की ओर से समर्थन प्रदत्त करते हुए आज सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज अधिवक्तागण समस्त राजस्व न्यायालय/प्रशासनिक न्यायालयों में समस्त न्यायिक कार्य से विरत रहेगें।

इस मौकें पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. धीरेंद्र मिश्र, महासचिव एड. आनंद मिश्रा, अमरिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. एम एम मंसूरी, सचिव एड. ए.के. मोर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. एम. तनवीर अंसारी, उपाध्यक्ष एड. शांति स्वरुप गंगवार, कोषाध्यक्ष एड. तसलीम, एड. चंद्रशेखर त्यागी, एड. हसनैन मलिक, एड. हबीब अंसारी समेत अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।