क्रय केद्र में धान खरीदारी शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के संबंध में।


ज्ञापन   दिनाँक 16/10/2025
प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

माध्यम से –
उप जिलाधिकारी महोदय,
सिधौली, जनपद सीतापुर।

विषय: क्रय केद्र में धान खरीदारी शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में जनपद सीतापुर के अंतर्गत संचालित क्रय केंद्रों पर अब तक धान खरीदारी प्रारंभ नहीं की गई है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान अपनी उपज लेकर कई दिनों से क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, परंतु खरीद न शुरू होने से उन्हें अपनी उपज बिचौलियों को औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। वर्तमान में किसान मात्र ₹1500 प्रति क्विंटल के भाव पर धान बेचने को विवश हैं, जबकि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य इससे कहीं अधिक है।

अतः आपसे निवेदन है कि शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सभी क्रय केंद्रों पर सरकारी मूल्य पर धान खरीदारी तत्काल प्रारंभ कराई जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

किसानों की आजीविका इसी उपज पर निर्भर करती है, इसलिए इस विषय में तत्काल कार्यवाही आवश्यक है।

सधन्यवाद।

भवदीय,
(राजेश कुमार सिद्धार्थ)
प्रदेश उपाध्यक्ष – किसान कांग्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष – डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
कार्यालय: अब तक मीडिया हाउस, सेमरा गौढ़ी (खदरी), सीतापुर रोड, लखनऊ – 226013
मो. 9454325236

प्रतिलिपि प्रेषित:-

1. जिलाधिकारी महोदय, सीतापुर – आवश्यक कार्यवाही हेतु।


2. जिला कृषि अधिकारी, सीतापुर – जानकारी एवं आवश्यक सहयोग हेतु।

 

दिनांक: 16 अक्टूबर 2025
स्थान: सिधौली, जनपद सीतापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।