विशेष परीक्षण शिविर आयोजित।
अध्यक्ष मौसमी केवट, नगर परिषद बकहो की अपील — वरिष्ठजन राष्ट्रीय वयोश्री योजना के शिविर में ज़रूर शामिल हों
*ग्राम पंचायत जौहरा के ग्राम प्रधान की खुली पोल।*
*ब्रेकिंग न्यूज़।*
*जिला बहराइच की बड़ी खबर।*
*ग्राम पंचायत जौहरा के ग्राम प्रधान की खुली पोल।*
जिला बहराइच के विकासखंड चित्तौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जौहरा में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे फतना गांव में प्रधान द्वारा कोई विकास कार्य नहीं किया गया है जब अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम आगे बढ़ी तो पता चला कि आवास बनाने के लिए ₹100000 दिए गए जिसमें से₹10000 प्रति आवास लिया गया है। और गांव में कोई नाली खड़ंजा का कार्य नहीं कराया गया है गांव में चारों तरफ गंदगी बनी रहती है जिससे हम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और जब टीम भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी तो इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था जिसमें दो नाबालिक बच्चे फावड़े से काम करते हुए नजर आए जिनकी दैनिक मजदूरी 350 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ग्राम प्रधान द्वारा दिया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा अभियान चला रही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे जो इस योजना पर ग्राम प्रधान की मनमानी चल रही है जिन बच्चों के हाथ में किताब और कॉपी होनी चाहिए उन बच्चों के हाथ में ग्राम प्रधान द्वारा फावड़ा पकड़ा दिया गया जो तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है आखिर इतनी बड़ी ग्राम प्रधान की मनमानी किसके इशारे पर की जाती है। और जब इंटरलॉकिंग कार्य को मीडिया द्वारा देखा गया तो मिट्टी पर सीमेंटेड ईंट बिछा दिया गया था और बाउंड्री ईंट मानक विहीन नजर आया जो जांच का विषय है और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है और तो और जब मीडिया टीम जौहरा गांव में पहुंची तो सामुदायिक शौचालय बंद मिला वहां खेल रहे बच्चों ने बताया शौचालय के सभी टैंक भरे हुए हैं और अंदर गंदगी है और जब टीम गांव में बने पंचायत भवन व पशु अस्पताल पर पहुंची तो भवन जर्जर दिखा। और गांव में बज बजाती हुई नालियां नालियों में उगी हुई घास और सड़कों पर गंदा पानी भरा नजर आया। जब इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की गई ग्रामीणों ने साफ-साफ कहा कि यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं आते हैं तो फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं आखिर कैसे होगा स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार।
आरोप कर्ताओं के नाम निम्न हैं
मालती पत्नी राधेश्याम, रज्जू पत्नी सुन्दर, सुनीता,शान्ती, फूलमती, बड़का, सरोज, राजरानी, रीता, लाल जी,रजनी, चमेली, मीरा, कमला, बृजरानी, आदि महिलाओं ने ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी पर आरोप लगाया है
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा जांच कर के कार्यवाही की जाती है या फिर कागजों पर खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है
अब तक टीवी न्यूज चैनल से जिला क्राइम ब्यूरो अदहम खान की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अध्यक्ष मौसमी केवट, नगर परिषद बकहो की अपील — वरिष्ठजन राष्ट्रीय वयोश्री योजना के शिविर में ज़रूर शामिल हों
बरेली।आपको बता दें कि बरेली जिले के बहेड़ी तहसील के श्री राधे राधे गुलड़िया धाम के पास श्री गंगा मैया
उच्च स्तरीय जांच कराने और बिना मानचित्र के संचालित हो रहे *होटल ग्रांट भव्या पैलेस स्टेशन रोड बस्ती* व *भव्या मेडिकल सेंटर पिकौरा दत्तूराय बस्ती* को शीघ्र ध्वस्त कराने हेतु जिला अधिकारी बस्ती को दिया पत्र
Leave a Comment: