समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पटेल ने अपने
भूपेंद्र कुमार जनपद प्रयागराज
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
जनपद मिर्जापुर:
मिर्जापुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंन बर्मा के निर्देशन में थाना जमालपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मौके से ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे बेचने की नीयत से लेकर जा रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। SSP सोमेंन बर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को प्रोत्साहित किया और कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।????
मिर्जापुर पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भूपेंद्र कुमार जनपद प्रयागराज
क्रय केद्र में धान खरीदारी शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के संबंध में।
*ग्राम पंचायत जौहरा के ग्राम प्रधान की खुली पोल।*
Leave a Comment: