कानपुर ब्रेकिंग।। थाना किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़। पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार। दो दिन पूर्व बीएसएनएल व टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी में 5 अभियुक्तों को क़िदवई नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गि


कानपुर ब्रेकिंग।।

थाना किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़।

पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार।

दो दिन पूर्व बीएसएनएल व टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी में 5 अभियुक्तों को क़िदवई नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरोह के फरार सदस्य आज फिर नई वारदात की रेकी करते पकड़े गए।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में लगी गोली ,गिरफ्तार।

यह शातिर गैंगस्टर 10 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था  ।

मौके से अपराधी के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस बरामद।

सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी किदवई नगर धर्मेंद्र कुमार राम ,चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी अभिषेक सोनकर व उनकी टीम की रही अहम भूमिका ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।