राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
कल करवा चौथ पर शुक्र और सूर्य ग्रहों की युति के साथ ही दुर्लभ शिववास योग और सिद्धि योग भी
*????????कल करवा चौथ पर शुक्र और सूर्य ग्रहों की युति के साथ ही दुर्लभ शिववास योग और सिद्धि योग भी????????*
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को लग्जरी, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। तो वहीं सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति 10 अक्टूबर करवाचौथ पर बनने जा रही है।
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग शाम 05 बजकर 41 मिनट तक है। इसके साथ ही शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। इस तिथि पर देवों के देव महादेव कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इस दौरान पूजा-पाठ करने से व्रती को दोगुना फल प्राप्त होगा। देवों के देव महादेव शाम 07 बजकर 38 मिनट तक कैलाश पर विराजमान रहेंगे। इसके बाद भगवान शिव नंदी की सवारी करेंगे।
*करवा चौथ शुभ मुहूर्त*
* चतुर्थी तिथि शुरू- 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर
* चतुर्थी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर
* *करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शाम 08 बजकर 13 मिनट तक*
* चंद्रोदय समय- शाम 08 बजकर 13 मिनट पर
* *करवा चौथ पूजा मुहूर्त-शाम 05 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक*
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
कानपुर कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मांग
Leave a Comment: