सब मुझे न्याय दो मेरा उत्पीड़न हो रहा है न्या न मिला तो कर लूंगा आत्महत्या
कानपुर कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मांग
राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
लखनऊ।
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार एवं बहुजन संगठक समाचार पत्र के संपादक राजेश कुमार सिद्धार्थ को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ लंबे समय से किसानों, मजदूरों, वंचितों तथा बहुजन समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। बहुजन आंदोलन के प्रेरणा स्रोत मान्यवर कांशीराम साहब और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे वर्षों से सक्रिय हैं।
संगठन द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी उनके संघर्षशील व्यक्तित्व, जमीनी जुड़ाव और संगठन विस्तार में योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य ने कहा कि “राजेश कुमार सिद्धार्थ जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के जुड़ने से किसान कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में किसान हितों की आवाज और बुलंद होगी।”
मनोनयन के पश्चात राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और किसान कांग्रेस के मिशन को गांव-गांव तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आज किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, बेरोजगारी चरम पर है और संविधान विरोधी ताकतें सामाजिक समरसता को तोड़ने का काम कर रही हैं। ऐसे समय में कांग्रेस और किसान कांग्रेस ही वह शक्ति है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, महासचिव राकेश यादव, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सोनम गौतम, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रवि भारती, तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजेश कुमार सिद्धार्थ को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
अंत में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि वे संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में किसान हित, बहुजन एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कानपुर कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मांग
राजकुमार वर्मा
Leave a Comment: