बीसलपुर के सकिया मेला में बाबा ब्रह्मदेव के स्थान पर चल रहा बाबा सत्यगिरि महाराज का अनशन बुधवार को अखिल भारत हिंदू महासभा और संत समाज के प्रयास से समाप्त हुआ।
अनशन तुड़वाने के अवसर पर आवाहन अखाड़ा काशी बनारस के शंभू पंचदश नाम, आवाहन अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत बाबा सत्यगिरि महाराज, जहानाबाद न्यूरानपुर के श्रीमहंत बाबा हनुमान नाथ महाराज, ग्राम चठिया सेवाराम के महंत अवनीश रतन महाराज, एवं बाबा श्याम शंकर नाथ महाराज सहित कई अखाड़ों के संत-महंत उपस्थित रहे।
इस दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री महंत अवनीश रतन, रवि, योगेन्द्र, सचिन, सुखपाल एवं अवधेश मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सभी ने संत समाज के साथ मिलकर बाबा सत्यगिरि महाराज को प्रसाद ग्रहण करवा कर अनशन तुड़वाया।
मौके पर एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे, एसएचओ बीसलपुर सहित पुलिस फोर्स और अन्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने बाबा सत्यगिरि महाराज के स्वास्थ्य लाभ और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव की कामना की।
चंद्रमा गिरी, प्रेमदास, राजदास, रामभद्र दास, श्यामलपुरी, निर्मल गिरी, जितेंद्र गिरी, जगदीशपुरी, झंझट गिरी, काले बाबा, हेमंत गिरी, रामानंद गिरी, वासुदेवानंद गिरी और शिवगिरी सहित अनेक संतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत समाज के संयुक्त प्रयास से अनशन समाप्त होने पर मेला परिसर में श्रद्धालुओं ने हर्ष और संतोष व्यक्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: