रोजगार भारती के सौभाग्य महोत्सव के कैंप में मेंहदी लगाने में बहनों को मिला स्वरोजगार


*रोजगार भारती के सौभाग्य महोत्सव के कैंप में मेंहदी लगाने में बहनों को मिला स्वरोजगार*

*अलीगढ़*।रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग द्वारा सौभाग्य महोत्सव के तहत 14 स्थानों पर प्रथम दिन मेंहदी के कैंप लगाये गये‌।इस दौरान प्रथम कैंप का उद्घाटन हैबीटेट सेंटर के बाहर किया गया जिसमें अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन,उद्योगपति प्रवीण मंगला,अलीगढ़ मेयर की धर्मपत्नी पूजा सिंघल,मेघा सिंघल और प्रियंका हरकुट ने इसका संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।दूसरे कैंप का उद्घाटन ओजोन सिटी में अलीगढ़ कमिश्नर एंव एडीएम सिटी ने किया।वहीं रोजगार भारती के विभाग संयोजक गौरव हरकुट एंव विभाग सह संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सौभाग्य महोत्सव के तहत प्रथम दिन शहर के 14 स्थानों पर मेंहदी के कैंप का सफल आयोजन किया गया।इन कैंपों में हर उम्र की बहनों ने बड़ी उत्साह के साथ मेंहदी लगवाई और इस अवसर ने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पारंपरिक कला को बढ़ावा मिला,बल्कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का भी प्रेरणा मिली।यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और खुशहाल परिवारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस दौरान यहां निशा शर्मा,रूचि गोटेवाल,राधा चौहान,रविन्द्र चौधरी,गौरव सिंघल और मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे साथ ही एक कैंप पर अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन भी पहुंचे जिनका आयोजकों ने सम्मान किया।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।