उम्मीद सामाजिक संस्था ने मनाया अपना 14 वा वार्षिकोत्सव,60 लोगों ने किया रक्तदान* *नेकी के बेमिसाल 14 साल*


उम्मीद सामाजिक संस्था ने मनाया अपना 14 वा वार्षिकोत्सव,60 लोगों ने किया रक्तदान*
*नेकी के बेमिसाल 14 साल*

*अलीगढ़*।समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत उम्मीद सामाजिक संस्था ने अपना 14 वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।कार्यक्रम का आयोजन गूलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया जहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जो सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हुआ जिसमें करीब 60 सदस्यों ने रक्तदान किया।वहीं जहां संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों की उपस्थिति में दिनभर नेकी और मानवता का संदेश गूंजता रहा जबकि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायिका मुक्ता संजीव राजा,मेयर प्रशांत सिंघल,नगर आयुक्त और पुलिस अधीक्षक नगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजीव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मुकेश कुमार सिंह,मनीष शर्मा बिट कंप्यूटर और भाजपा नेता संजय गोयल आदि रहे। आपको बता दें कि अब तक संस्था ने बीते 14 वर्षों में 14 कन्याओं के विवाह कराए,गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया,साथ ही शहर में लगातार पानी की प्याऊ, ट्राई सायकिल वितरण,रक्तदान शिविर और बच्चों के लिए पुस्तकों का वितरण जैसी सराहनीय सेवाएँ दी हैं।इस दौरान शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और यहां पर प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया गया।खास बात ये है कि अतुल अग्रवाल महामंत्री,पवन गुप्ता कोषाध्यक्ष,कार्यक्रम संयोजक यश भारद्वाज एवं ऋषभ वार्ष्णेय,रक्तदान संयोजक रोहित बंसल एवं देवेश गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन पर बाबा महाकाल की आरती की जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया और पुरस्कार पाकर बच्चे काफी प्रसन्न हुए।इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,संगम,मधुर वार्ष्णेय (संयुक्त सचिव),विवेक अग्रवाल, , दिनेश संगम,महेश श्रीवास्तव,पुनीत वार्ष्णेय एवं मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।