दो दिन पूर्व दिनांक 3.10.2025 को केशवाही में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जाते समय तीन महिलाओं को एक पत्थर लगने से लाली वाली चोट (रेडनेस) की घटना पर कुछ समाचार पत्रों में त्रुटिपूर्ण तथ्यों का उल्लेख किया गया है।
एक समाचार पत्र द्वारा दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थर बरसाने व हालात बेकाबु होने संबंधी खबर प्रकाशित की गई साथ ही यह लेख किया कि घटना के अगले दिन जब लोगो के द्वारा विरोध दर्ज कराया गया तब पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया इसके अतिरिक्त मस्जिद के पास पहुंचते ही जुलुस पर अचानक पत्थर बरसाने की खबर प्रकाशित की गई। जब लोग आक्रोशित हुए तब पुलिस द्वारा अश्रु गैस छोडने की खबर प्रकाशित की गई। इसी प्रकार एक समाचार पत्र द्वारा थाना प्रभारी को थप्पड़ मारने का समाचार प्रकाशित किया है जो भ्रामक है।
वास्तविक संपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार है-
चौकी केशवाही अंतर्गत मुख्य कस्बा मे नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड एंव स्कूल ग्राउंड में तीन बडी मूर्तिया रखी गई थी जिनका विसर्जन दिनांक 03/10/25 को नियत था दोपहर करीबन 04.00 बजे जुलूस प्रारंभ हुआ
जिसमे से चौकी केशवाही मे नया बस स्टैंड एंव पुराना बस स्टैंड मे रखी गई मूर्तियो का रुट रामजानकी मंदिर से मरखी देवी मंदिर तथा उसके बाद विसर्जन स्थल ग्राम जमुडी बांध जाना तय था तभी शेष स्कूल ग्राऊड मे रखी गई मूर्ती का रुट केशवाही बाजार से मरखी देवी मंदिर होते हुए विसर्जन स्थल जमुडी बांध जाना तय था। नया बस स्टैड एव॔ पुराने बस स्टैंड की मूर्ती रवाना होकर रामजानकी मंदिर से वापस मस्जिद चौराहा से होते हुए नया बस स्टैड के पास से गुजर रही थी तथा उनके आगे स्कूल ग्राउड की मूर्ती का जुलूस चल रहा था तीनो मूर्तिया एक साथ आगे पीछे जुलूस चल रही थी। नया बस स्टैंड की मूर्ती के जुलूस मे डीजे के आगे काफी लोग नाच रहे थे जिसमे युवक और महिलाए सभी थे। उसी समय करीबन 07.00 बजे नये बस स्टैंड की मूर्ती के जुलूस मे साथ चल रही महिलाओ के उपर गांधी मार्केट के सामने कहीं से गुजर रही महिलाओ गौरी सिंह, बाबी सिंह एंव पूनम सोनी के उपर कही से ईट के टुकडे गिरे जिससे गौरी सिंह के बाये पैर एडी के पास लगा, बाबी सिंह पीठ मे तथा पूनम सोनी दाहिने आंख के नीचे लगा। इस बात की सूचना साथ चल रहे लोगो को हुई इसके बाद महिलाए अपने घर चली गई और जुलूस अपने मार्ग मे आगे बढ गया। जब जुलूस मरखी देवी मंदिर के वापस लौट कर विसर्जन के लिए विसर्जन घाट चला गया इसके कुछ देर बाद करीबन रात 10.00 बजे धनराज शुक्ला, हर्ष सिंह एंव उनके 15-20 लोग चौकी आकर विसर्जन मे पथराव होने की सूचना लेकर रिपोर्ट करने आये जिसके बाद घायल महिलाओ को बुलवाया गया और उनके पूछताछ की गई किसी भी घायल या साक्षी द्वारा यह बात नही बताई गई कि किसके द्वारा पत्थर फेंका गया था।
जिसके बाद घायल महिलाओ को मेडिकल कराया गया एंव अपराध पंजीबद्ध किया गया। अगली सुबह करीबन 09.00 बजे धनराज शुक्ला और हर्ष सिंह अपने साथियो के साथ आस पास गांव के लोग इक्ट्ठा होकर विसर्जन जुलूस में हुए पथराव के विरोध मे केशवाही बाजार बंद कराने लगे स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। जिसके पश्चात थाना प्रभारी बुढार एंव एसडीओपी धनपुरी द्वारा मौके पर उपस्थित आये और लोगो को समझाने का प्रयास किया गया इसी दौरान भीड द्वारा मांग की गई कि केशवाही के जुलूस मे हुई पत्थर बाजी की घटना के आरोपीगणो के विरुद्ध कार्यवाही की जाए एवं वएक मुस्लिम लडके इदरिस मंसूरी द्वारा भगवान राम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई है उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए। जिसके पश्चात भीड का नेतृत्व कर रहे कुछ लोग चौकी रिपोर्ट करने आये और भीड बाजार से तितर बितर होने लगी इसके बाद इदरिस मंसूरी निवासी केशवाही के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपीगणो को अभिरक्षा मे लिया गया। इसी दौरान कुछ अन्य लोग पुनः इकट्ठा होकर केशवाही मस्जिद के पास नारे बाजी और चका जाम करने लगे सूचना मिलते ही तत्काल बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर रहा था अधिकारियो द्वारा भीड से शांति बनाये रखने की हिदायत दी जा रही थी किंतु भीड मे कुछ लोग शराब के नशे मे अत्यंत उग्र होकर अन्य लोगो को भी उकसा रहे थे जिससे स्थित बिगड रही थी भीड को नियंत्रित करने के दौरान भीड के कुछ लोगो द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता कर पुलिस आरक्षक सुनील कुशवाहा पर उपर ईट से हमला किया गया हालात बिगडते देख अन्य कोई विकल्प न होने से भीड के तितर बितर करने के उद्धेश्य से भीड पर हल्का बल का उपयोग कर उन्हे तितर बितर किया गया। भीड़ आसानी से तितर-बितर हो जाने से टीयर गैस चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर पुष्टि की जा रही है। वर्तमान समय में केशवाही में पूरी तरह शांति और जनजीवन सामान्य है।
सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि सांप्रदायिकता फैलाने वाले उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाइ जाने वाली अफवाहों से दर रहें। यदि किसी प्रकार की घटना के संबंध में सत्यता जानना है तो जिम्मेदार व्यक्तियों अथवा वास्तविक स्थान पर स्वयं जाकर स्वयं सत्यता की पुष्टि करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: